अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का एक खास मौका है। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई की यह भर्ती देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग भर्तियों में से एक मानी जाती है। इस भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवार अप्लाई करते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को भारत के अलग-अलग राज्यों में एसबीआई के जरिए नियुक्ति दी जाती है। इस भर्ती के जरिए देश के तमाम राज्यों में भर्ती होती है। की नियुक्ति भारत के किसी भी राज्य या क्षेत्र में की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: HSSC ग्रुप D भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें कु्छ शर्तों के अनुसार, अस्थायी आवेदन करेंगे। यानी उन्हें ग्रेजुएशन पूरी करनी होगी। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए उम्र सीमा भी रखी गई है। इस भर्ती के लिए कम से कम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा उम्र यानी अधिकतम उम्र 30 साल हो सकती है। भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार, उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाई?
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
'SBI PO Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर करके रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन पॉर्म में मांगी गई सारी डिटेल्स भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्रेचर अपलोड करें।
इसके बाद फीस पेमेंट करें।
फॉर्मट सबमिट बटन पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
चयन प्रक्रिया क्या है?
एसबीआई पीओ भर्ती तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा और उसके हिसाब से ही उन्हें नियुक्ति दी जाएगी। सबसे पहले तो एक प्रारंभिक परीक्षा होगी। यह भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण होगा। इसमें सफल उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे।
दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा यानी मेंस का एग्जाम होगा। इसमें प्रीलिम्स में पास होने वाले उम्मीदवार ही शामिल हो पाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू होगा। इसमें उम्मीदवार की क्षमता और फैसले लेने की योग्यता के बारे में जांच की जाएगी। इन तीनों चरणों को पार करने के बाद ही उम्मीदवार का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: QS रैंकिंग में फिर से टॉप IIT दिल्ली, जामिया, DU, JNU की क्या है रैंक?
जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जुलाई 2026
- प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड: जुलाई 2026
- प्रारंभिक परीक्षा: अगस्त 2026
- प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट: अगस्त या सितंबर 2026
- मुख्य परीक्षा: सितंबर 2026
- साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू: अक्टूबर या नवंबर 2026
- फाइनल रिजल्ट: नवंबर या दिसंबर 2026


