पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना दिया है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में अब मूर्तियों की चोरी, मंदिरों में तोड़फोड़ आम बात हो गई है। उन्होंने इशारा किया कि राज्य में मुस्लिमों का तुष्टीकरण किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। 

दिलीप घोष ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता बनर्जी को गुसपैठिया नहीं लगते हैं लेकिन प्रधानमंत्री घुसपैठिया लगते हैं। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी यह चुनाव हार रहीं हैं, इसलिए बौखलाई हैं। दिलीप घोष, पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर विधानसभा से उम्मीदवार हैं। 

यह भी पढ़ें: BJP के 'मिशन बंगाल' को किन TMC नेताओं के सहारे मुश्किल बना रहीं हैं ममता बनर्जी?

दिलीप घोष:-
बंगाल की हालत अब बांग्लादेश जैसी हो गई है। मंदिरों को तोड़ना और मंदिरों में चोरी होना आम बात हो गई है। मुर्शिदाबाद के लोगों को पहले ही भागना पड़ गया है। यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है। इसलिए इस बार बदलाव की जरूरत है।

क्यों दिलीप घोष ने ऐसा कहा है? 

दिलीप घोष ही नहीं, सुवेंदु अधिकारी भी यह चिंता जता चुके हैं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार, तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। बीजेपी नेता बार-बार काकद्वीप और मुर्शिदाबाद दंगों का जिक्र करते हैं और उपद्रवियों पर सरकारी संरक्षण देने का आरोप लगाती हैं। मुर्शिदाबाद में काली की मूर्ति तोड़ने का मुद्दा भी सुर्खियों में रहा है। 

 

 

यह भी पढ़ें: अलीपुरद्वार: TMC के गढ़ में भारी है BJP, ममता बनर्जी क्या करेंगी?

बांग्लादेश से तुलना क्यों?

दिलीप घोष और बीजेपी नेता, पश्चिम बंगाल की तुलना बांग्लादेश से करते हैं। उनका कहना है कि ममता बनर्जी सरकार, वोट बैंक की राजनीति करती है, समुदाय विशेष का पक्ष लेती है। विपक्ष का यह भी आरोप है कि सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ के की वजह से पश्चिम बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है। 

बीजेपी का कहना है कि इन घुसपैठियों को सत्तारूढ़ टीएमसी का संरक्षण मिला है। ममता बनर्जी सरकार में हिंदुओं की सुरक्षा खतरे में है। विपक्ष का आरोप है कि पुलिस दोषियों को सजा देने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर ही लाठीचार्ज करती है या मामले को दबाने की कोशिश करती है।

यह भी पढ़ें: किसान, बेरोजगार युवा और महिला; ममता बनर्जी ने मैनिफेस्टो में क्या-क्या रखा?

TMC का जवाब क्या है?

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल:-
आप सऊदी अरब जाओ और उनसे हाथ मिलाओ। मुझे अपने भारत और दुनिया पर गर्व है। पूरी दुनिया में शांति, भाईचारे और मित्रता का संदेश पहुंचे। दुबई भारत का दोस्त है। आप दुबई जाइए, वहां के नेताओं से हाथ मिलाइए और उन्हें गले लगाइए। इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे हिंदू हैं या मुसलमान। भारत लौटकर आप यह सब भूल जाते हैं। आप घुसपैठियों का नाम लेकर उन्हें मिटाना शुरू करते हैं। मैं कहूंगी कि आप और आपकी सरकार सबसे बड़े घुसपैठिए हैं।

ममता बनर्जी, बीजेपी पर ही घुसपैठिया होने का आरोप लगाती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी, मुस्लिमों की खूब आलोचना करते हैं लेकिन विदेशी नेताओं से गले मिलते हैं।