महाराष्ट्र में चुनावी जीत के बाद पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने इस मौके पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

 

पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा...

 

Live Updates

November 23, 21:10

हमारा ध्येय सरकार बनाने तक सीमित नहीं, हम देश बनाने निकले हैंः पीएम मोदी

मैंने लाल किले से कहा था कि मैं एक लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाना चाहता हूं जिनके परिवार का राजनीति से कोैई संबंध नहीं। आज एनडीए के अनेक ऐसे उम्मीदवारों जनता ने समर्थन दिया है। लोकतंत्र में जय-पराजय चलती रहेगी । लेकिन बीजेपी का ध्येय चुनाव जीतने तक नहीं है। हमारा ध्येय सरकार बनाने तक सीमित नहीं है। हम देश बनाने निकले हैं।

November 23, 21:05

कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद देश के लिए चुनौती बन गया हैः पीएम मोदी

कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद देश के लिए चुनौती बन गया है। इन अर्बन नक्सलियों से सावधान रहना है। जब मैं पिछली बार बीजेपी मुख्यालय आया था तब मैेंने हरियाणा से मिले आशीर्वाद की चर्चा की थी। तब गुरुग्राम ने आशीर्वाद दिया था और आज मुंबई जैसे बड़े शहरों ने अपनी स्पष्ट राय रखी है। शहरी क्षेत्रों के गरीब हों, मिडिल क्लास हों, सबने एक स्पष्ट संदेश दियाहै।

November 23, 21:03

कांग्रेस में आंतरिक असंतोष हैः पीएम मोदी

कांग्रेस में तमाम पुराने कार्यकर्ता अपनी वही पुरानी कांग्रेस को खोज रहे हैं। इसलिए कांग्रेस में आंतरिक असंतोष बहुत बढ़ रहा है। अब असंतोष ज्वाला बहुत भड़क चुकी है। क्या सिर्फ यही परिवार काबिल है बाकी लोग नाकाबिल हैं। कांग्रेस की प्राथमिकता परिवार है। उनकी प्राथमिकता देश नहीं है। कांग्रेस का परिवार सत्ता केबिना जी नहीं सकता । सत्ता के लिए कांग्रेस के लोग कुछ भी कर सकते हैं। उत्तर में दक्षिण को गाली देना, दक्षिण में जाकर उत्तर को गाली देना और देश के बाहर जाकर देश को गाली देना।

November 23, 20:13

संविधान के साथ इस परिवार ने विश्वासघात कियाः पीएम मोदी

दशकों तक कांग्रेस ने संविधान के साथ विश्वासघात किया। तुष्टीकरण केलिए कानून बनाए। वक्फ बोर्ड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 2014 में इन लोगों ने जाते जाते दिल्ली की संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंप दीं। संविधान में तो वक्फ बोर्ड का कोई कानून ही नहीं है। फिर भी कांग्रेस ने इसकी व्यवस्था पैदा कर दी ताकि कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ सके। कांग्रेस के लोगों की सत्ता के प्रति भूख इतनी ज्यादा हो गई है कि उन्होंने सामाजित न्याय के सपने को चूर-चूर कर दिया है। एक समय था जब इंदिरा गांधी छुआछूत के खिलाफ बोलती थीं। लेकिन आज यही कांग्रेस सत्ता भूख को शांत करने के लिए सामाजित न्याय का गला घोंट दिया है।

November 23, 20:59

कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी हैः पीएम मोदी

कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। महाराष्ट्र में भी हमने यही देखा है। कांग्रेस और उसके गठबंधन हर 5 में से 4 सीट हार गए। कांग्रेस और उसके गठबंधन का स्ट्राइक रेट 20 प्रतिशत से भी नीचे है। यह दिखाती है कि कांग्रेस खुद भी डूबती है और सहयोगियों कोै भी डुबाती है। यह तो अच्छा है कि यूपी जैसे राज्यों में कांग्रेस के सहयोगियों ने उससे जान छुड़ा ली वरना वहां भी कांग्रेस के सहयोगियों को लेने के देने पड़ जाते। हमारे संविधान निर्माताओं ने उस समय 1947 में, विभाजन की विभीषिका के बीच भी हिंदू संस्कार को जीते हुए पंथ निरपेक्षता की राह को चुना था। संविधान सभा की डिबेट में भी इसके बारे मे डिटेल में चर्चा हुई थी। लेकिन कांग्रेस ने उस पंरंपरा का तबाह कर दिया है।

November 23, 20:55

अब दुनिया कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती

अब दुनिया कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती। हम सब जानते हैं बाला साहेब ठाकरे का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस ने सत्ता के लालच में उनके एक धड़े को तो साथ में ले लिया। लेकिन कांग्रेस कभी भी उनकी नीतियों की तारीफ नहीं कर सकती। और इसीलिए मैंने चुनौती दी थी कि वे बाला साहेब ठाकरे की तारीफ करके दिखाएं. मैंने दूसरी चुनौती दी थी कि वीर सावरकर की तारीफ करके दिखाएं. महाराषट्र में वोट पाने के लिए उन्होंने अस्थायी तौर पर वीर सावरकर जी को गाली देना बंद किया है। यह दिखाता है कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है। उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ वीर सावरकर को बदनाम करना है। भारत में अब कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ परजीवी बनकर रह गई है। कांग्रेस के लिए अब अपने दम पर सरकार बनाना लगातार मुश्किल हो रहा है।

November 23, 20:48

इनके न तो झूठे वादे चले और न ही खतरनाक एजेंडा चलाः पीएम मोदी

जो वादे महाराष्ट्र में किए गए उनका हाल दूसरे राज्यों में क्या है। इसलिए जनता ने उन्हें खारिज कर दिया। इनके न तो झूठे वादे चले और न ही खतरनाक एजेंडा चला। आज महाराष्ट्र के जनादेश का एक और संदेश है। पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ एक ही संविधान चलेगा, वो संविधान है बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान। जो भी सामने या पर्दे के पीछे दो संविधान की बात करेगा उसे देश पूरी तरह से नकार देगा। कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकिल 370 को लाने की कोशिश की.

November 23, 20:13

जो कुर्सी फर्स्ट का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करः पीएण

आज विश्व हमारी संस्कृति का सम्मान करता है क्योंकि हम इसका सम्मान करते हैं। इंडी वाले देश के बदले मिज़ाज को नहीं समझ पा रहे हैं। ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना ही नहीं चाहते। ये लोग सामान्य वोटर की समझ को कम करके आंकते हैं। जो कुर्सी फर्स्ट का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता। वोटर देखता है कि जो एक राज्य में बड़े-बड़े प्रॉमिस करते हैं उनका परफॉर्मेंस दूसरे राज्यों में कैसा है।

November 23, 20:42

हम विरासत और विकास को साथ लेकर चलते हैंः पीएम मोदी

सभी ने मिलकर एक साथ एनडीए को वोट दिया। यह इंडी गठबंधन पर करारा चोट है जो समाज को बांटने का काम कर रहे थे। हमें इसलिए भी वोट मिला है क्योंकि हम विकास और विरासत को साथ लेकर चलते हैं। बीजेपी और मेरे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य पुरुष हैं। धर्मवीर संभाजी महाराज हमारी प्रेरणा हैं। हमने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर को माना है। यही हमारे आचार में हैं. यही हमारे व्यवहार में हैं। लोगों ने मराठी भाषा के प्रति हमारे प्रेम को देखा है। कांग्रेस को भी मराठी भाषा की सेवा का अवसर मिला लेकिन इन लोगों ने इसके लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने मराठी को क्लासिकल भाषा का दर्जा दिया।

November 23, 20:13

एक हैं तो सेफ हैंः पीएम मोदी

महाराष्ट्र के लोगों का जनादेश विकसित भारत के लिए बहुत बड़ा आधार बनेगा। हरियाणा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र ने भी दिखा दिया कि एक हैं तो सेफ हैं। कांग्रेस ने सोचा था कि आरक्षण के नाम पर एससी एसटी को छोटे छोटे ग्रुप में बांट देंगे, जिसे महाराष्ट्र ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है एक हैं तो सेफ हैं--

November 23, 20:40

लगातार तीसरी बार मिला जनादेशः पीएम मोदी

यह जीत दिखाती है कि जब सुशासन की बात आती तो जनता सिर्फ बीजेपी औऱ एनडीए पर भरोसा करती है। महाराष्ट्र छठां राज्य है जिसने एनडीए को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है।

November 23, 20:35

मोदी मोदी के लगे नारे

साहू जी महाराज, सावित्री फुले, बाबा साहब अंबेडकर, बाला साहब ठाकरे, ऐसे महान व्यक्तित्वों की धरती ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते पचास साल में किसी भी पार्टी या किसी भी प्रि-पोल एलायंस के लिए सबसे बड़ी जीत है।

November 23, 20:29

कई राज्यों से मिला समर्थनः पीएम मोदी

यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान ने बीजेपी को दिया जमकर समर्थन. मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है. बिहार में भी एनडीए का समर्थन बढ़ा है। यह दिखाता है कि देश अब विकास चाहता है।मैं हमारे किसान भाइयो, युवाओं और माताओं को सादर नमन करता हूं

November 23, 20:13

बीजेपी हेडक्वार्टर से संबोधित कर रहे पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले कि महाराष्ट्र में झूठ, छल हारा है और सुशासन की जीत हुई है।

November 23, 19:44

ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, 'सभी ने मुझे बधाई दी, मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मैं महाराष्ट्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी धन्यवाद करता हूं। यहां डबल इंजन की सरकार काम कर रही थी और यहां विकास कार्य हुए, केंद्र सरकार ने भी हमारा साथ दिया।'

November 23, 19:30

झारखंड में कांग्रेस की तैयारी क्या है?

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इंडिया ब्लॉक की जीत के बाद पार्टी की रणनीति पर कहा, 'कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक है जिसमें नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लिया जाएगा। गठबंधन सहयोगियों की एक और बैठक होगी। बैठक के बाद आगे के फैसले लिए जाएंगे।'

November 23, 19:30

कांग्रेस से हारकर भी कर्नाटक में तंज कस गई BJP

कर्नाटक में 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। तीनों पर कांग्रेस की जीत हुई। बीजेपी इन सीटों को लेकर उत्साहित थी लेकिन तनीजे उनके पक्ष में नहीं आए। कर्नाटक की हार पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'आमतौर पर उपचुनावों के दौरान जनता सत्ता में रहने वाली पार्टी को वोट देती है। हमने कर्नाटक उपचुनावों में बहुत कड़ी टक्कर दी। महाराष्ट्र में भाजपा ने ऐतिहासिक अंतर से जीत हासिल की और लोगों ने संविधान के नकली रक्षकों को नकार दिया है। कांग्रेस ने झारखंड में केवल 10-12 सीटें जीतीं और भाजपा ने 25-26 सीटें जीतीं। महाराष्ट्र में, वे (कांग्रेस) 15 सीटें भी नहीं जीत पाए। कर्नाटक को छोड़कर, उन्होंने कोई अन्य उपचुनाव नहीं जीता है। अगर वे अभी भी जश्न मना रहे हैं, तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'

November 23, 19:30

बारामती में अजीत पवार की जीत, युगेंद्र हारे, पढ़ें कहानी

महाराष्ट्र की सियासत में पवार परिवार की फूट पर खूब चर्चा हुई। अजीत पवार के खिलाफ उनके चाचा शरद पवार ने बारामती विधानसभा सीट से अपने पोते युगेंद्र पवार को उतारा था। युगेंद्र पवार, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) से चुनाव लड़े थे, उन्हें 80,233 वोट पड़े। लोकसभा चुनाव 2024 में अजीत पवार की पत्नी, सुनेत्रा पवार यहां से चुनाव लड़ी थीं, उन्हें उनकी चचेरी नदद सुप्रिया सुले ने हरा दिया था। पढ़ें इस सीट का दिलचस्प किस्सा

November 23, 19:19

मुस्लिम बाहुल सीट, 31 साल का सूखा, BJP ने कैसे खिलाया कमल?

उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 9 में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, महज 2 सीटों पर ही सपा अपना दबदबा बना पाई। इस जीत के साथ ही यूपी उपचुनाव की कुंदरकी सीट की इस समय बहुत चर्चा हो रही है। भाजपा उम्मीदवार ठाकुर रामवीर सिंह ने ऐतिहासिक वोटों से यहां जीत हासिल की है। ताज्जुब की बात यह है कि भाजपा ने 31 साल बाद मुस्लिम बाहुल्य सीट पर कमल खिलाया है। रामवीर ने सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान को करारी शिकस्त दी है। पढ़ें पूरी खबर

November 23, 18:41

झारखंड हार का दुख है: हिमंता बिस्वा सरमा

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड की हार पर कहा है कि नतीजे उनके लिए दुखी करने वाले हैं। असम में भले ही उपचुनावों में जीत मिली लेकिन झारखंड ही हार अखर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अपना सब कुछ दिया है लेकिन ये हार हम स्वीकार करते हैं। मैं महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं जिन्होंने हमें चुना।

 

November 23, 18:24

महाराष्ट्र की हार हैरान करती है: कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है, 'जो नतीजे आए हैं, उसका हम विश्लेषण जरूर करेंगे। लेकिन आज हम कह सकते हैं कि जो जीते, उन्होंने भी नहीं सोचा था कि ये नतीजे आएंगे। हम मानकर चल रहे थे कि हमें जनादेश मिलेगा। महाराष्ट्र के किसान नाराज हैं, महाराष्ट्र का मजदूर वर्ग सरकार के खिलाफ है। जो माहौल 4-5 महीने पहले महाराष्ट्र में था, वही माहौल आज भी है, ये हम मानकर चल रहे थे और सबने इसे स्वीकार भी किया। लेकिन जो नतीजे आए हैं, वो इसके बिल्कुल उलट हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम अपने एजेंडे से पीछे हट जाएंगे। कहीं न कहीं हमें हराने की साजिश हो रही है। महाराष्ट्र का नतीजा बहुत अजीब है, मैं इसके लिए कोई और शब्द इस्तेमाल नहीं कर सकता, ये बिल्कुल अजीब है।'

November 23, 18:24

राजस्थान उपचुनावों में बीजेपी की जीत, पीएम को बधाई: सीएम भजनलाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है, 'मैं पीएम मोदी को बधाई देता हूं क्योंकि महायुति ने ऐतिहासिक अंतर से महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। बीजेपी के वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है। हम राजस्थान के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं राजस्थान के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी को वोट दिया।'

November 23, 18:05

कौन होगा महायुति का नेता? प्रफुल्ल पटेल ने बताया

महायुति की ऐतिहासिक जीत पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'लोगों ने महायुति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अजित पवार कल एनसीपी विधायक दल के नेता चुने जाएंगे और 1-2 दिनों के भीतर हम (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) एक बैठक करेंगे और यह स्पष्ट हो जाएगा कि महायुति का नेतृत्व कौन करेगा।'

November 23, 18:05

महा विकास अघाड़ी की हार पर जितेंद्र आव्हाड ने क्या कहा?

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने महा विकास अघाड़ी की हार पर कहा है कि यह दुखद है। हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। हम हार की वजहों पर मंथन करेंगे। हमें ईवीएम पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हमें दुख है कि महा विकास अघाड़ी के बड़े नेता चुनाव हार गए हैं।

 

November 23, 17:26

डिंपल यादव बोलीं- अधिकारियों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

यूपी विधानसभा उपचुनाव पर सपा सांसद डिंपल यादव का कहना है, "पूरे देश ने देखा कि यूपी विधानसभा उपचुनाव में किस तरह प्रशासनिक कार्रवाई की गई। यह लोकतंत्र पर गंभीर सवाल उठाता है और प्रशासन लोगों को वोट डालने से रोक रहा था...उन अधिकारियों (जिन्होंने लोगों को वोट डालने से रोका) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

November 23, 17:41

हेमंत सोरेन जीत की खुशी मनाते हुए

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और महागठबंधन के नेता जीत की खुशी मनाते हुए, क्योंकि महागठबंधन राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है।

 

November 23, 17:36

महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनाने की मनाई जा रही खुशियां

महायुति सरकार बनाने वाली है उसी की खुशी में वर्षा बंग्लो में खुशियां मनाई जा रही हैं.

 

November 23, 17:32

पीयूष गोयल बोले- सुशासन की जीत

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- यह पीएम मोदी और महायुति सरकार के सुशासन और विकास कार्यों की जीत है.

 

 

November 23, 16:55

जनता ने तय कर दिया कि बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना कौन है: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, 'आज जनता ने दिखा दिया कि बालासाहेब की शिवसेना क्या है। वे (कांग्रेस) जहां भी हारते हैं, वहां आपत्ति जताते हैं। क्या झारखंड में EVM सही है? जब वे जीतते हैं तो EVM सही होती है, जब हारते हैं तो EVM में गड़बड़ी होती है।'

 

November 23, 16:46

यूपी की जीत, मोदी पर विश्वास की मुहर: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी उपचुनावों की जीत पर कहा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास मुहर है.'

 

November 23, 16:37

अभिमन्यु बने और चक्रव्यूह तोड़ दिया: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुत खुश है। सूबे के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जीत के बाद बड़े नेताओं के साथ मीडिया से बात की। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की भारी जीत के बाद, फडणवीस ने दोहराया कि वह 'आधुनिक अभिमन्यु हैं जो 'चक्रव्यूह' को तोड़ना जानते हैं।' पढ़ें पूरी खबर

November 23, 16:21

महाराष्ट्र के नागरिकों के आभारी, पीएम पर लोगों ने जताया भरोसा: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी में महाराष्ट्र के विश्वास को दर्शाता है।'

 

November 23, 14:50

'हम 9 विधानसभा जीतते लेकिन पुलिस ने वोट नहीं देने दिया'

यूपी विधानसभा उपचुनाव पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि करहल विधानसभा क्षेत्र में हमें अपनी जीत का भरोसा था, हम तीन से ज़्यादा सीटें जीतेंगे। हम सभी नौ विधानसभा सीटें जरूर जीतते, लेकिन जिस तरह से पुलिस का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने धोखा दिया, लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया।'

 

November 23, 14:20

उपचुनावों पर सपा ने क्या कहा?

सपा नेता डिंपल यादव ने कहा है कि उपचुनावों में मुश्किल हालातों में भी लोगों ने वोट किया है। उन्हें मैं शुक्रिया कहती हूं। महाराष्ट्र में नतीजे हमारी उम्मीदों के विपरीत हैं। इस बात पर आत्मचिंतन किया जाना चाहिए कि ऐसे नतीजे क्यों आए। महाराष्ट्र में पार्टियां इस बारे में सोचेंगी।

 

November 23, 13:28

वाडला से बीजेपी उम्मीदवार कालिदास नीलकंठ कोलंबकर की जीत

वाडला विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कालीदास नीलकंठ कोलंबकर जीत गए हैं। उन्हें कुल 66800 वोट मिले। उन्होंने 24973 वोटों से शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार श्रद्धा श्रीधर जाधव को हरा दिया। शिवसेना उम्मीदवार को 41827 वोट मिले।

November 23, 13:05

घाटकोपर ईस्ट विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार पराग शाह की जीत

महाराष्ट्र में घाटकोपर ईस्ट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता पराग शाह जीत जीत गए हैं। उन्होंने जाधव राखी हरीश्चंद्र को चुनाव में मात दी है। वे 34999 वोटों से हारी हैं। पराग शाह को कुल 85388 वोट पड़े, उनके खिलाफ लड़ रही एनसीपी (शरद पवार) की उम्मीदवार राखी को 50389 वोट पड़े। तीसरे नंबर पर मनसे प्रत्याशी संदीप सुधाकर रहे। उन्हें महज 5615 वोट पड़े।

November 23, 13:25

महायुति के प्रदर्शन पर क्या बोले विनोद तावड़े?

महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार आसान बहुमत की ओर आगे बढ़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, 'महाराष्ट्र के मतदाताओं ने भाजपा-महायुति को जबरदस्त जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार, रामदास अठावले ने मिलकर चुनाव लड़ा। उन्होंने सरकार ठीक से चलाई, इसलिए लोगों ने अपना भरोसा जताया। 2019 में शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को हटाकर भाजपा का गठबंधन तोड़ दिया। बालासाहेब ठाकरे के मतदाताओं को यह पसंद नहीं आया। बिहार में एनडीए सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है, उत्तर प्रदेश में NDA 6 सीटों पर और राजस्थान में 4 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पता चलता है कि लोगों ने पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताया है। जहां तक ​​मुख्यमंत्री का सवाल है, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मिलकर इसका फैसला करेगा और आपको इसके बारे में बताएगा। आज महायुति अपनी जीत का जश्न मना रही है और राज्य के लोगों का आभार व्यक्त कर रही है।'

November 23, 13:05

केदारनाथ में खिला कमल, धामी से मिलने लगे नेता

केदारनाथ में जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने लोग आने लगे हैं।

 

November 23, 12:55

विचार की विरासत जीती, परिवार की नहीं: सुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'महायुति अपने विकास कार्यों की वजहों से महाराष्ट्र में शानदार तरीके से सत्ता में वापस आ रही है। महाराष्ट्र चुनाव इस बात की लड़ाई थी कि जनता का जनादेश 'विचार की विरासत' को मिलेगा या 'परिवार की विरासत' को। महाराष्ट्र की जनता ने 'विचार की विरासत' को चुना और 'परिवार की विरासत' को हराया। झारखंड में अभी तक नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं आए हैं।'

 

November 23, 12:30

प्रियंका गांधी 3 लाख वोटो से आगे, बीजेपी उम्मीदवार ने क्या कहा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, वायनाड लोकसभा सीट से 3,19,199 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कहा, 'जब यह मतगणना शुरू हुई तो हमें उम्मीदें थीं. हम लोगों से वायनाड के विकास के बारे में ही बात कर रहे थे। हमें लगा कि लोग हमारी बात सुनेंगे। मतदान दुर्भाग्य से इस इलाके में कम हुआ। वायनाड के लोग मेडिकल कॉलेज के लिए तरस रहे हैं। हम काम की राजनीति कर रहे थे लेकिन हम कामयाब नहीं हो सके।'

 

November 23, 12:23

हम मिलकर बताएंगे कौन बनेगा मुख्यमंत्री: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे महायुति के पक्ष में हैं। कौन महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होगा, इस पर महायुति गठबंधन ने अभी तक फैसला नहीं किया है। एकनाथ शिंदे ने बताया है कि हमने महाराष्ट्र का विकास किया है, इसलिए जीते हैं। महाराष्ट्र में सीएम फेस पर फैसला महायुति गठबंधन के लोग बैठकर करेंगे।

 

November 23, 12:23

नवाब मलिक हार की ओर क्यों बढ़ रहे हैं, समझिए वजहें

नवाब मलिक, एनसीपी नेता हैं। एनसीपी, महायुति गठबंधन का हिस्सा है। एक तरफ महाराष्ट्र में महायुति की जयजयकार हो रही है लेकिन नवाब मलिक अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं। वहां सपा उम्मीदवार जीतते नजर आ रहे हैं। आखिर ये हुआ कैसे, पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट

November 23, 12:23

महाराष्ट्र की जनता गद्दार नहीं: संजय राऊत

शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है। यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

November 23, 12:02

नवाब मलिक पीछे

मनखुर्द शिवाजी नगर सीट पर एनसीपी के नवाब मलिक पीछे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नवाब मलिक यहां से आगे चल रहे हैं।

November 23, 11:39

महाराष्ट्र, झारखंड में नहीं बदलेगी सरकार

महाराष्ट्र और झारखंड के रुझानों से लगभग स्पष्ट हो गया है कि दोनों ही राज्यों में सत्ता परिवर्तन नहीं होने वाला है। महाराष्ट्र में महायुति तो झारखंड में JMM की अगुवाई वाला इंडिया गठबंधन जीत हासिल करता दिख रहा है।

November 23, 11:32

शुरू हो गया जीत का जश्न

महाराष्ट्र में महायुति की बंपर बढ़त के बाद बीजेपी और शिवेसना समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

November 23, 11:29

बाबा सिद्दीकी के बेटे का क्या हुआ?

वांद्रा ईस्ट सीट पर बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी चुनाव हार रहे हैं। शिवसेना (UBT) के वरुण देसाई 5 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

November 23, 11:23

महाराष्ट्र के नतीजों पर क्या बोली कांग्रेस?

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी।

November 23, 11:04

राजस्थान उपचुनाव

राजस्थान में कुल 7 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। 3 सीट पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और 2 पर भारत आदिवासी पार्टी आगे चल रही है।

November 23, 11:02

बंगाल में दीदी का जलवा बरकरार

पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सभी सीटों पर ममता बनर्जी की टीएमसी आगे चल रही है।

November 23, 10:52

UP उपचुनाव में कौन पड़ रहा भारी?

6 सीटों पर बीजेपी और उसकी सहयोगी आरएलडी आगे। 3 सीट पर सपा आगे चल रही है।

November 23, 10:56

कल्पना सोरेन

झारखंड की गांडे विधानसभा सीट पर JMM की कल्पना सोरेन पीछे चल रही हैं।

November 23, 10:55

इन लोगों ने कुछ गड़बड़ की है- संजय राउत

चुनाव नतीजों की शुरुआत होते ही शिवसेना (UBT) ने आरोप लगाए हैं कि इन लोगों ने कुछ गड़बड़ की है।

November 23, 10:52

MVA की जमीन खिसकी, बंपर जीत की ओर महायुति

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी अकेले ही 125 सीटों पर आगे है। शिवसेना 56 तो एनसीपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह महायुति कुल 216 सीटों पर आगे है। महा विकास अघाड़ी सिर्फ 51 सीटों पर आगे है।

November 23, 10:20

झारखंड में कौन-किससे आगे है? पढ़ें आंकड़े

झारखंड में चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा, सबसे आगे है। जेएमएम 24 सीट, बीजेपी 22 सीट, कांग्रेस 11 सीट, आरजेडी 6, सीपीआई एम एल 2, जेकेएम 1 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

 

November 23, 10:20

'महाराष्ट्र-झारखंड जीतेंगे...', गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतीय जनता पार्टी के चर्चित नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र और झारखंड, दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। क्या है उन्होंने, खुद देख लीजिए-

 

November 23, 10:05

आदित्य ठाकरे आगे

वरली विधानसभा सीट पर शिवसेना (UBT) के आदित्य ठाकरे बीजेपी उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा से आगे चल रहे हैं।

November 23, 10:02

नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस रवींद्र चव्हाण आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार मामूली अंतर से पीछे।

November 23, 09:56

महाराष्ट्र में 230 सीटों पर आए रुझान

बीजेपी-88

शिवसेना-45

एनसीपी-30

कुल- 163 सीटों पर महायुति आगे

 

कांग्रेस-16

शिवसेना (UBT)-18

एनसीपी (शरद पवार)- 15

 

कुल- 49 सीटों पर MVA आगे

November 23, 09:41

झारखंड में कांटे की टक्कर

झारखंड में अभी तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 27 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। सत्ताधारी गठबंधन 17 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी सिर्फ 7 सीटों पर आगे है।

November 23, 09:34

करहल में सपा के तेज प्रताप यादव आगे

उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव बीजेपी के अनुजेश प्रताप से आगे चल रहे हैं।

November 23, 09:32

पंजाब उपचुनाव

पंजाब की 2 सीटों पर AAP तो एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

November 23, 09:29

महाराष्ट्र में 121 सीटों पर आए रुझान

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, महायुति काफी आगे चल रही है। बीजेपी 39, शिवसेना 22, एनसीपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 11, एनसीपी शरद पवार 11 और शिवसेना (UBT) 7 सीटों पर आगे चल रही है। 12 सीटों पर निर्दलीय और अन्य पार्टियों के उम्मीदवार आगे हैं।

November 23, 09:22

कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत पहुंचे मुंबई

महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे रोचक होने की उम्मीद है। ऐसे में कांग्रेस ने अशोक गहलोत को पर्यवेक्षक बनाकर मुंबई भेजा है।

November 23, 09:16

झारखंड में फिर फंसेगा मामला?

झारखंड के अब तक के रुझानों के मुताबिक, दोनों गठबंधनों में कांटे की टक्कर है और एक बार फिर से कुछ निर्दलीय उम्मीदवार सरकार बनाने के लिए बेहद अहम हो सकते हैं।

November 23, 09:11

सीसामऊ में सपा आगे

यूपी के कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के नसीम सोलंकी आगे चल रहे हैं।

November 23, 09:09

प्रियंका गांधी आगे

वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं।

November 23, 09:06

महाराष्ट्र में कौन आगे?

महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी 4-4 सीटों पर आगे हैं। शिवसेना 3 और एनसीपी (शरद पवार) 2 सीटों पर आगे चल रही हैं।

November 23, 09:00

इमामगंज से आरजेडी के रौशन कुमार आगे

बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में आरजेडी के रौशन कुमार आगे चल रहे हैं।

November 23, 08:55

चुनाव आयोग के आंकड़े

महाराष्ट्र में 4 सीटों पर महायुति आगे

शिवेसना- 2

बीजेपी-1

एनसीपी-1

November 23, 08:37

क्या कहते हैं शुरुआती रुझान?

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, महायुति की बढ़त काफी ज्यादा है। वहीं, झारखंड में भी NDA आगे दिख रहा है। हालांकि, ये आंकड़े पोस्टल बैलट के हैं।

November 23, 08:26

हम 175 सीटें जीतेंगे- राहुल नार्वेकर

बीजेपी उम्मीदवार और महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने उम्मीद जताई है कि महायुति को 175 सीटों पर जीत मिलेगी।

November 23, 08:22

शुरुआती रुझानों में NDA आगे

महाराष्ट्र और झारखंड के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, महायुति और एनडीए आगे चल रहे हैं।

November 23, 08:19

शुरू हो गई वोटों की गिनती

वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं।

November 23, 07:57

नतीजों से पहले छनने लगी जलेबी

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर नतीजों से पहले ही जलेबी छन रही है।

November 23, 07:32

51 से ज्यादा सीटें जीतेंगे हम- बाबूलाल मरांडी

BJP नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा है, 'फीडबैक के आधार पर हम कह सकते हैं कि झारखंड में हम 51 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं और बीजेपी गठबंधन ही सरकार बनाएगा।'

November 23, 07:13

नतीजों से पहले आस्था पर जोर

चुनाव नतीजों से पहले मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं शिवसेना उम्मीदवार साइना एनसी

November 23, 06:49

नतीजों से पहले दिख रहा कॉन्फिडेंस

शिवसेना (UBT) की उम्मीदवार श्रद्धा जाधव ने कहा कि जीत उनकी होगी और महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी।

November 23, 06:14

तैयारी पूरी अब गिनती की बारी

मुंबई के माहिम में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर का दृश्य। काउंटिंग 8 बजे शुरू होगी।

November 22, 20:28

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

बीते 5 साल में बहुत कुछ देख चुके महाराष्ट्र की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी या फिर से 5 साल खींचतान चलेगी इसका फैसला होना है। एक तरफ सत्ताधारी महायुति है जो अपने तीनों सहयोगियों के बलबूते वापसी की उम्मीद लगा रही है। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SCP) को उम्मीद है कि 2024 के लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन करके वे सत्ता में वापसी कर पाएंगी। 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कुल 145 सीटों की जरूरत पड़ेगी।

November 22, 20:26

झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट का गठबंधन फिर से एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। वहीं, बीजेपी अपने कुछ सहयोगियों के साथ मैदान में है। बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है।

November 22, 20:23

उपचुनाव कहां-कहां है?

कुल 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव करवाए गए हैं। इन सभी के नतीजे शनिवार को ही आएंगे। उत्तर प्रदेश में सपा और बीजेपी के बीच काफी रोचक जंग है। वहीं, वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी अपने संसदीय डेब्यू की तैयारी में हैं।

  • असम- 5
  • बिहार-4
  • छत्तीसगढ़-1
  • गुजरात-1
  • कर्नाटक-3
  • केरल-2
  • मध्य प्रदेश-2
  • मेघालय-1
  • पंजाब-4
  • राजस्थान-7
  • सिक्किम-2
  • उत्तर प्रदेश-9
  • उत्तराखंड-1
  • पश्चिम बंगाल-6