पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सुबह 8 बजे से आएंगे। पश्चिम बंगाल में 15 साल से तृणमूल कांग्रेस, केरल में 10 साल से लेफ्ट, असम में 10 साल से भारतीय जनता पार्टी (BJP), तमिलनाडु में 5 साल से द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और पुडुचेरी में 5 साल से नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) की सरकार है। एग्जिट पोल्स ने इशारा किया है कि पश्चिम बंगाल में जबरदस्त मुकाबला हो सकता है। वहीं, असम में बीजेपी तो केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट की सरकार बनने के आसार हैं। केरल और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने के आसार कम ही लग रहे हैं।


पढ़ें चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर अपडेट

09:43

पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड लहर? दिख रहा नजारा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड लहर नजर आ रही है। बीजेपी 140 से ज्यादा सीटों पर आगे है, वहीं टीएमसी 102 सीटों पर समिटती नजर आ रही है। ये शुरुआती रुझान हैं। अन्य 3 सीटों पर आगे हैं। 

09:41

तमिलनाडु में विजय होंगे CM? TVK ने तो कमाल कर दिया

तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों में TVK 80 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं। DMK पहले चुनाव जीतते नजर आ रही थी लेकिन अब बैकफुट पर है। DMK 55 तो AIDMK 65 सीटों पर आगे चल रही है। 

09:08

पुडुचेरी में भी बीजेपी का जलवा

पुडुचेरी में बीजेपी 3 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।

09:07

केरलम में क्या बदलाव होगा? रुझान में कांग्रेस का जलवा

केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF मोर्चे के लिए राहत की खबर है। 60 से ज्यादा सीटों पर पार्टी आगे है, वहीं LDF सिर्फ 12 सीटों पर आगे है। 

09:05

तमिलनाडु में DMK 70 से ज्यादा सीटों पर आगे, TVK 46 पर

तमिलनाडु में टीवीके पहले ही चुनाव में 40 से ज्यादा सीटें हासिल करती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में DMK 74 से ज्यादा सीटों पर आगे है, वहीं TVK 46 सीटों पर। AIADMK 30 सीट भी हासिल करती नजर नहीं आ रही है। 

09:04

असम में प्रचंड बहुमत की ओर BJP, कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप

शुरुआती रुझानों में असम में बीजेपी आसान जीत हासिल करती नजर आ रही है। बीजेपी 74 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 का आंकड़ा भी नहीं छूती नजर आ रही है। 

08:54

तमिलनाडु में DMK 66, TVK 34 सीटों पर आगे

तमिलनाडु में DMK 66 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं TVK 34 सीटों पर आगे चल रही है। AIADMK शुरुआती रुझानों में 13 सीटों पर आगे है। 

08:53

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 102 सीटों पर आगे, TMC 95 सीटों पर

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 102 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आगे है। वहीं TMC 95 सीटों पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

08:43

तमिलनाडु में कौन आगे-कौन पीछे?

तमिलनाडु में 31 सीटों पर DMK आगे चल रही है, विजय की पार्टी TVK 9 सीटों पर आगे चल रही है। 

08:42

असम में हिमंता की प्रचंड लहर, बीजेपी कर रही कमाल

शुरुआती रुझानों में बीजेपी की असम में सरकार बनती नजर आ रही है। असम में बीजेपी 37 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 10 सीटों पर संघर्ष कर रही है। 

08:40

एग्जिट पोल फेल होगा? TMC की लहर दिख रही

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एग्जिट पोल में बीजेपी को जीतते हुए दिखाया गया था लेकिन  रुझानों में बीजेपी काफी पीछे है। बीजेपी को 59 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा था, वहीं पश्चिम बंगाल में TMC 63 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। 

08:21

5 राज्यों में BJP बढ़त, मोदी के साथ जनता: सुनील शर्मा


भारतीय जनता पार्टी के असम चुनाव सह-प्रभारी और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, 'इन 5 राज्यों में बीजेपी के प्रति और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का समर्थन देखने को मिला है। इससे स्पष्ट है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से असम, बंगाल और पुडुचेरी में सरकार बनाएगी। बीजेपी का तमिलनाडु और केरलम में वोट प्रतिशत बढ़ेगा। असम में बीजेपी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रति लोगों का समर्थन देखने को मिला है।'

08:07

4 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना शुरू

तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मतगणना शुरू हो गई है। थोड़े देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 

07:45

ममता बनर्जी चौथी बार CM बनने को तैयार, TMC का दावा

तृणमूल कांग्रेस के नेता विजय उपाध्याय ने कहा है कि ममता बनर्जी, चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में उनके पास स्पष्ट बहुमत है। वह अब इंडिया गठबंधन की बड़ी नेता हैं। 




07:10

'TMC के पास आईडी कार्ड नहीं, BJP बहुमत से आ रही है'

कोलकाता में BJP के एक काउंटिंग एजेंट का ने कहा, 'उनके पास ID कार्ड नहीं हैं। हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। BJP पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी बहुमत से जीत रही है।'





 

07:09

भावनीपुर विधानसभा में हाई अलर्ट, काउंटिंग सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों का सबको इंतजार है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात है। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। TMC उम्मीदवार और CM ममता बनर्जी, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।





 

07:08

'हम क्या युद्ध करने आए हैं...', शशि पांजा चुनाव आयोग पर भड़कीं


श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, 'हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। यह चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं? बिना पूछे नीचे फेंक दिया।' 





06:07

VVPAT की पर्चियां मिलने पर उठे सवाल

पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर VVPAT की पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलने पर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाए। चुनाव आयोग का कहना है कि ये पर्चियां मॉक पोल की हैं लेकिन इसकी जांच की जा रही है। 

06:05

काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी का ट्वीट

वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ममता बनर्जी ने रात में ही एक ट्वीट किया है और आरोप लगाए कि बीजेपी जानबूझकर लोड शेडिंग कर रही है। उनके मुताबिक, हुगली, नदिया, बर्धमान और कोलकाता तक में CCTV कैमरा बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम से गाड़ियां अंदर और बाहर जा रही हैं।



06:01

बंगाल में क्या होगा?

इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा सस्पेंस पश्चिम बंगाल को लेकर है। दोनों ही प्रमुख दल अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल्स में कुछ में बीजेपी तो कुछ में टीएमसी की सरकार बनते दिखाया गया है।

06:00

केरल में लेफ्ट का खात्मा?

भारत में अब केरल इकलौता राज्य है जहां लेफ्ट की सरकार है। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन लेफ्ट को कड़ी टक्कर दे रहा है। एग्जिट पोल्स की मानें तो इस बार लेफ्ट यहां हार सकता है और कांग्रेस सरकार में आ सकती है।

05:59

पुडुचेरी में बदलाव होगा?

पुडुचेरी में 5 साल से बीजेपी और AINRC गठबंधन की सरकार है। एग्जिट पोल्स की मानें तो एक बार फिर से इसी गठबंधन को जीत मिल सकती है। थलपति विजय की पार्टी यहां भी अपनी किस्मत आजमा रही है।

05:58

असम चुनाव

असम में बीजेपी और कांग्रेस के साथ कई अन्य दल भी गठबंधन का हिस्सा हैं। असम में बीजेपी के साथ असम गण परिषद और बोडो पीपल्स फ्रंट हैं। वहीं, कांग्रेस के साथ रायजोर दल, असम जतिया परिषद और कुछ अन्य दल हैं। एग्जिट पोल्स की मानें तो राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

05:58

तमिलनाडु में विजय पर नजर

फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए थलपति विजय उर्फ विजय जोसेफ पर सबकी नजरें हैं। उनकी पार्टी TVK के भी कुछ सीटें जीतने के आसार हैं। अगर उनकी सीटें ज्यादा होती हैं तो कई बड़े दलों का खेल बिगड़ सकता है।