पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई थी। आज दूसरे चरण की 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके लिए भारी भरकम सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 142 सीटों के लिए कुल 41001 बूथों पर वोटिंग होगी। लगभग 2.3 लाख केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान, 38 हजार से ज्यादा राज्य पुलिस के जवान, 95 पुलिस ऑब्जर्वर समेत तमाम अधिकारियों की नियुक्ति की गई है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण कराए जाएं। जिन सीटों पर आज मतदान है उन्हें टीएमसी का गढ़ माना जाता है क्योंकि पिछले चुनाव में भी 142 में से 123 सीटों पर उसी की जीत मिली थी। बीजेपी सिर्फ 18 सीटें ही जीत पाई थी। इसी चरण में भवानीपुर सीट पर भी वोटिंग है जहां से ममता बनर्जी विधायक और एक बार फिर से उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को चुनाव में उतारा है।
पढ़ें हर जरूरी अपडेट
19:39
बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया है। आखिरी चरण में करीब 91.41 फीसद वोटिंग रिकॉर्डकी गई है।
18:00
बीजेपी प्रत्याशी ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप
नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'वोटिंग अब खत्म होने वाली है। एक व्यक्ति ने चार बूथों के लिए एक ही कार्ड बनवा लिया है। वह एक पार्षद का पति है। वह पोलिंग स्टेशन में घुसकर जबरदस्ती वोट डाल रहा है। पीठासीन अधिकारी कुछ नहीं कह रहे हैं। हम चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे।'
17:56
बंगाल में अगले आदेश तक तैनात रहेंगे केंद्रीय बल
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की 500 कंपनियां अगले आदेश तक तैनात रहेंगी। बता दें कि सीआरपीएफ की 200, बीएसएफ 150, सीआईएसएफ, आईटीबीपी 50 और एसएसबी 50 कंपनियां तैनात हैं।
17:46
शाम 5 बजे तक 90 फीसद मतदान
पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 89.99 फीसद वोटिंग दर्ज की गई।
16:59
बीजेपी हार रही है: ममता बनर्जी
भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया, 'हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार बीजेपी बंगाल में हार रही है। हम दो तिहाई बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।'
16:33
अधिकारी हमारे नेताओं को धमका रहे: टीएमसी प्रत्याशी
जगतदल विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार सोमनाथ श्याम इचिनी ने आरोप लगाया, 'कुछ नए अधिकारी जिन्हें तैनात किया गया है, वे हमारे नेताओं को धमका रहे हैं। उन्होंने देर रात उनके घरों पर छापेमारी की है। बीजेपी की यह सोच गलत है कि वे जनता को धमकाकर वोट हासिल कर लेंगे। यह बंगाल है।'
https://twitter.com/ANI/status/2049443508465864931
16:08
तीन बजे तक 78.68 फीसद वोटिंग
पश्चिम बंगाल में दोपहर तीन बजे तक करीब 78.68 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि दूसरे चरण में बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग चल रही है।
15:40
कुणाल घोष ने डाला अपना वोट
बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार कुणाल घोष ने अपना वोट डालने के बाद कहा, 'हमारा लक्ष्य 100% है। जितनी अधिक वोटिंग होगी, ममता बनर्जी के सत्ता में वापस आने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। कुछ जगहों को छोड़कर वोटिंग में कहीं भी कोई बड़ी समस्या नहीं है। हमारे एजेंट हर जगह मौजूद हैं। हम हर जगह घूम रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं भी कोई दिक्कत न हो।'
https://twitter.com/ANI/status/2049434085584773143
15:20
4 मई को कमल खिलेगा: सैकत पांजा
मोंतेश्वर से बीजेपी उम्मीदवार सैकत पांजा ने कहा, 'माहौल बहुत अच्छा है। वोटिंग भी सुचारू रूप से चल रही है। अभी स्थिति ठीक है। 4 मई को यहां कमल खिलेगा।'
https://twitter.com/ANI/status/2049430125507461180
15:15
साउथ 24 परगना में हुआ हंगामा
साउथ 24 परगना जिले की कैनिंग विधानसभा सीट के बूथ नंबर 113 पर खूब हंगामा हुआ।
14:47
लोग दीदी के समर्थन में हैं- TMC उम्मीदवार कुणाल घोष
बेलेघटा से टीएमसी के उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा है, 'लोग दीदी के समर्थन में हैं और चुनाव आयोग के खराब मैनेजमेंट के चलते वोटिंग धीमी हो रही है।'
14:14
बंगाल में हिंसामुक्त चुनाव असंभव है- अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता और उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, 'बंगाल में चुनाव का हिंसा मुक्त होना लगभग असंभव है। फिर भी इस बार बहुत सारे लोग वोट डाल रहे हैं क्योंकि भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है और लोगों को भरोसा हो रहा है। इसके बावजूद तृणमूल के लोग बूथ के बाहर अपने लोगों को तैनात रखते हैं।'
13:53
व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची मिताली बाग
मिताली बाग ने दो दिन पहले दावा किया था कि उनकी कार पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इसी हमले में वह घायल भी हुई थीं। अब मिताली बाग व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंचीं।
13:48
1 बजे तक 61 पर्सेंट वोटिंग
पश्चिम बंगाल में बंपर मतदान जारी है और 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके हैं।
13:23
सब बांग्लादेश मुस्लिम हैं- सुवेंदु अधिकारी
अपने खिलाफ नारेबाजी होने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा है- ये सब बांग्लादेशी मुसलमान हैं, ममता बनर्जी का सूपड़ा साफ होगा।
12:57
करीमपुर में भिड़े ISF और TMC के कार्यकर्ता
करीमपुर में ISF और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बात पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। कांग्रेस के उम्मीदवार आसिफ खान ने आरोप लगाए हैं कि टीएमसी के गुंडे लोगों को डरा रहे हैं।
12:57
सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी
भवानीपुर के एक बूथ पर निरीक्षण करने पहुंचे बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर टीएमसी समर्थकों ने 'जय बांग्ला' के नारे लगाए।
12:37
RG कर पीड़िता की मां ने TMC पर लगाए आरोप
पानीहाटी विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार और RG कर केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने कहा है, 'मुझ पर हमला करने वाले टीएमसी के गुंडे अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे लोग कह रहे थे कि मैं अपनी बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं। उन लोगों ने मुझसे बदसलूकी की और कहा कि 4 मई को मुझे देख लेंगे। मैंने पुलिस से शिकायत की और उन्हें गिरफ्तार करने को कहा तो पुलिस ने मुझसे कहा कि मैं ही चली जाऊं।'
11:42
टेपिंग हुई तो फिर से होंगे चुनाव- बंगाल के चुनाव आयुक्त
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के बटन पर टेप लगा दिया गया है। इस पर पश्चिम बंगाल के चुनाव आयुक्त ने कहा है कि अगर कहीं पर ऐसा हुआ है और यह सही पाया गया तो उन बूथों पर फिर से मतदान होगा।
11:40
दूसरे चरण में भी हो रही बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में भी पहले चरण की तरह ही बंपर वोटिंग हो रही है। 11 बजे तक 39.97 पर्सेंट वोट डाले जा चुके हैं।
11:15
BJP उम्मीदवार ने लगाए हमले के आरोप
बसंती विधानसभा से बीजेपी के उ्ममीदवार विकास सरदार ने आरोप लगाए हैं कि टीएमसी के लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। उनका कहना है कि टीएमसी के 200 से 250 लोगों ने उनकी कार पर रॉड और डंडे से हमला किया जिसके चलते उनकी कार का शीशा टूट गया।
10:51
नकली EVM लेकर बैठे हैं- अर्जुन सिंह का आरोप
बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा है, 'पोलिंग बूथ से 100 मीर पर एक कैंप लगाया गया है जहां नकली EVM लेकर लोग बैठे हैं और बता रहे हैं कि कौनसा बटन दबाना है। ये आज प्रचार नहीं कर सकते हैं। मैं चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर रहा हूं। पुलिस से इसकी शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है।'
10:38
TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन का PM मोदी को चैलेंज
TMC के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा है, 'नरेंद्र, आपने एलान किया था कि बंगाल की 294 सीट पर आप ही कैंडिडेट हैं। बड़ी-बड़ी बात छोड़िए, यह चैलेंज स्वीकार कीजिए। 4 मई को जब ममता बनर्जी और टीएमसी जीतेंगे तो आप प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दीजिए। है दम?'
10:10
ममता बनर्जी पर भड़के सुवेंदु अधिकारी?
बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए हैं कि जब धारा 163 लागू है तो ममता बनर्जी इतने लोग लेकर क्यों घूम रही हैं? सुवेंदु का यह भी कहना है कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं।
09:55
दूसरे चरण में भी बंगाल में बंपर वोटिंग
बंगाल की 142 सीटों पर जारी मतदान में भी वोटर जमकर वोट डाल रहे हैं। 9 बजे तक ही 18.39 प्रतिशत लोग अपने वोट डाल चुके हैं।
09:20
BJP के बूथ एजेंट पर हमला
नदिया जिले की चपरा विधानसभा सीट के बूथ नंबर 52 पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट मुशर्रफ मीर पर आज सुबह 5:30 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनके सिर पर लोहे की रॉड से मारा गया है। चपरा पुलिस ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनके सिर पर 6 टांके लगाए गए हैं।
09:17
राफेल और INS के युद्धपोत लगाना ही बाकी है- अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने कहा है, 'ऐसा लगता है कि अब यहां INS के युद्धपोत और राफेल ही यहां तैनात करना बाकी है। आप वह भी कर दो। जो चीज आपको पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ करनी चाहिए, वह आप बंगाल के लोगों के खिलाफ कर रहे हो और हमें बांग्लादेशी बुलाते हो। बंगाल के लोग इसका जवाब देते हैं। बीजेपी चाहे जो कर ले, उसकी सारी ट्रिक उस दिन फेल होंगी जब चुनाव के नतीजे आएंगे। मैंने कहा है कि टीएमसी सीटें और वोट पर्सेंट बढ़ेगा। हम चौथी बार सरकार बनाएंगे।'
09:14
50 से कम सीटें जीतेगी BJP- अभिषेक बनर्जी
टीएमसी के नेता और सासंद अभिषेक बनर्जी ने दावला किया है कि इस बार भी उनकी पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और बीजेपी 50 से कम सीटों पर सिमट जाएगी।
09:10
ऑब्जर्वर्स पर भड़कीं ममता बनर्जी
वोटिंग के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, 'बहुत सारे ऑब्जर्वर बाहर से आए हैं। बीजेपी जो कह रही है, वे वही कर रहे हैं। चारों तरफ देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या ऐसे ही चुनाव होता है? वोटर ही वोट डालेंगे, पुलिस या सुरक्षाकर्मी नहीं। कुछ नए लोग हाल ही में बाहर से लाए गए हैं और वे जो चाह रहे हैं, वही कर रहे हैं। वे टेररिज्म कर रहे हैं।'
08:30
बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल भड़कीं
एनटल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कोलकाता के एक बूथ पर सुरक्षा अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों से भिड़ गईं और वहां से बैठे एजेंट्स को बाहर निकालने को कहा। उनकी और टीएमसी के बूथ एजेंट से बहस हुई। आखिर में दोनों को बाहर भेज दिया गया।
08:20
ई-रिक्शा से वोट डालने पहुंची महुआ मोइत्रा
नदिया में वोट डालने पहुंचीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है, 'चुनाव आयोग ने बाइक से आने से रोका है इसलिए हम टोटो से आए। बाकी लोग भी टोटो से आ रहे हैं। इस बार लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। 27 लाख वोट काटे गए हैं। जिनके नाम लिस्ट में हैं, वे सभी वोट डालने आएंगे तो वोटिंग प्रतिशत तो ज्यादा ही रहना है। इस बार सब प्रतिशोध लेने का वोट दे रहे हैं।'
07:59
PM मोदी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के दूसरे चरण में भी बंपर की मतदान की अपील की है। उन्होंने एक श्लोक का वीडियो भी सोशल मीडिय पर शेयर किया है।
07:41
वोट डालने पहुंचे दिनेश त्रिवेदी
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वोट डालने पहुंचे।
07:22
हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा- BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ
आरजी मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस पीड़िता की मां और पानीहाटी विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ अपना वोट डालने सुबह-सुबह पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'हम जीतेंगे और हमें न्याय मिलेगी। लोग हमारे लिए वोट करेंगे।'
07:06
पोलिंग बूथों पर लगी लंबी लाइन
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण को वोटिंग से पहले तमाम बूथों पर सुबह-सुबह ही लंबी लाइन लग गई है। इस बार भी महिलाओं की लाइन काफी लंबी दिख रही है।
07:03
वोट डालने पहुंचे अर्जुन सिंह
नोआपाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह वोट डालने पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पहले चरण की तरह ही इस बार भी बंपर वोटिंग होगी।
06:32
वोटिंग से पहले मॉकपोल
हर बूथ पर वोटिंग शुरू होने से पहले मॉकपोल कराए जाते हैं। इसमें दिखाया गया कि ईवीएम मशीनें सही से काम कर रही हैं। साउथ 24 परगना जिले के भानगर के एक बूथ पर मॉक पोलिंग के दौरान मौजूद बूथ एजेंट।
