पश्चिम बंगाल में बीजेपी को रुझानों में प्रचंड बहुमत मिला है। हालांकि अभी अंतिम परिणाम आना बाकी है। मगर इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान की खूब चर्चा है। राहुल गांधी ने कहा था कि बंगाल में ममता बनर्जी की कमजोरियों के कारण बीजेपी मजबूत हो रही है। उनकी गलतियों से ही बीजेपी बंगाल में घुस पाई है।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा था, 'पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में बीजेपी को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। वे अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं। वे संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं। वे भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं।'
यह भी पढ़ें: जायदाद के लिए उजाड़ा पूरा परिवार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में खत्म हुआ खूनी खेल
राहुल गांधी का कहना है कि ममता बनर्जी अगर साफ सुथरी सरकार चलाई होती, यदि बंगाल का ध्रुवीकरण नहीं हुआ होता तो बीजेपी के लिए रास्ता नहीं खुल सकता। कांग्रेस ही बीजेपी को रोक सकती है, क्योंकि वह बीजेपी से लड़ती रही। राहुल गांधी ने बीजेपी पर चुनाव चोरी करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि बंगाल चुनाव विचारधारा का है। उन्होंने बीजेपी पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: गला काटा और उंगली अलग कर दी, ब्लैकमेलिंग के बदले प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान
रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत
पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। प्रदेश की 294 सीटों में से बीजेपी 192 पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 96 सीटों पर बढ़त बनाई है। उसे 119 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं बीजेपी 115 सीटों के फायदे में है। तीन सीटों पर लेफ्ट उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है।
