ये साल कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। हम इस साल के आखिरी महीने में हैं। ये साल फिल्म मेकर्स के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल कई बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। इस लिस्ट में 'शैतान', 'पुष्पा 2', 'कल्कि 2898 एडी' समेत कई फिल्मों का नाम शामिल है। अगर आप इस साल की टॉप 10 फिल्मों के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं।

 

पुष्पा 2

 

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1500 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये है। ये इस साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक हैं।

 

कल्कि 2898 एडी

 

प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बिग बजट फिल्मों में से एक हैं। ये एक साइंस फिक्शन मूवी है। इस फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100-1200 करोड़ की कमाई की है। प्रभास के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

 

स्त्री 2

 

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का बजट करीब 135 करोड़ था। स्त्री 2 के बाद से दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है। 

 

भूल भुलैया 3

 

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये थे। वहीं, इस फिल्म ने 281 करोड़ की कमाई की है। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे।

 

क्रू

 

करीना कपूर की 'क्रू' का बजट करीब 75 करोड़ था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म ने 157 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

मंजुम्मेल बॉयज

 

'मंजुम्मेल बॉयज' एक सर्वाइवर थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म को बनाने में 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस लो बजट फिल्म ने 242 करोड़ की कमाई की थी।

 

शैतान

 

अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' को बनाने में 60 से 65 करोड़ का खर्च आया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर 211 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

फाइटर

 

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' को बनाने में 250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 337 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

मुंज्या

 

शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म 'मुंज्या' को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को बनाने में 30 करोड़ लगे थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 132 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

 

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रोमकॉम मूवी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। लो बजट मूवी ने 133 करोड़ का बिजनेस किया था।