बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। यह एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 

 

अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग कर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अजय के साथ बाकी कलाकार नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, 'इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट बहुत ज्यादा होगा। गोलमाल की शूटिंग ऊटी में शुरू हो चुकी है।'

 

यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' की रफ्तार नहीं पड़ी फीकी, दूसरे हफ्ते में पार किया 100 Cr का आंकड़ा

अजय ने शेयर किया 'गोलमाल 5' का BTS वीडियो

वीडियो में सभी कलाकार एक-दूसरे के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फैंस एक बार पुराने किरदार को साथ में देखक बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 14 मार्च 2026 को  रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर फिल्म का टीजर शेयर किया था। इस फिल्म के पुराने चारों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 

 

 

'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। इसके बाद 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008), 'गोलमाल' (2010), 'गोलमाल अगेन' (2017) में आई थी। अब इसके पांचवें पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अजय के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। 

 

यह भी पढ़ें: फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोने लगे आमिर, शर्ट से पोंछे आंसू, बेटे जुनैद ने संभाला

अक्षय कुमार की हुई एंट्री

'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। लंबे समय के बाद अजय और अक्षय साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। अजय ने अक्षय की एंट्री पर बोला था, 'तू किसी भी फिल्म की फ्रेंचाइजी को नहीं छोड़ता है।'