अक्षय कुमार की पिछली सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी है। साल 2021 में उनकी 'सूर्यवंशी' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है। इसके बाद से उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। साल 2025 के शुरुआत में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका में है। इस फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं।
वीर 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। दर्शकों ने वीर के काम को खूब पसंद किया है। फिल्म में वीर और सारा अली खान की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। आइए जानते हैं 'स्काई फोर्स' ने 2 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
ये भी पढ़ें- बच्चन परिवार पर एक नहीं दो बार मीडिया ने लगाया था बैन, पढ़ें ये किस्सा
'स्काई फोर्स' को बॉक्स ऑफिस पर मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स
रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन 'स्काई फोर्स' की कमाई में 75 प्रतिशत का उछाल आया है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में 33 करोड़ का बिजनेस किया है। ये फिल्म इसी हफ्ते 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 21.50 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 33.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दूसरे दिन सिनेमाघरों में 35.76 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट था।
अक्षय की 'स्काई फोर्स' पिछली कुछ फिल्मों से बेहतर ओपनिंग मिली है। 2024 में उनकी 'सरफिरा' रिलीज हुई थी जिसने पहले दिन 2.5 करोड़ का बिजेनस किया था। वहीं, 'खेल खेल में' ने पहले दिन 5.05 करोड़ का बिजनेस किया है।
ये भी पढ़ें- सैफ पर हुए हमले में पुलिस का नया खुलासा, हमलावर नहीं था अकेला!
'स्काई फोर्स' की कहानी
'स्काई फोर्स' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुई 1965 युद्ध को दिखाया गया है जब भारत ने पहली बार एयर स्ट्राइक किया था। फिल्म का निर्देशन अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। इस फिल्म को दिनेश विजान और अमर कौशिक ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।