अभिनेता अनूप सोनी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म 'शक: ट्रस्ट नो वन' में इंस्पेक्टर खुराना का रोल निभाया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शो से अपने कुछ द्दश्यों को हटा दिए जाने पर निराशा जताई है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट मुख्य भूमिका में हैं।
अनुप ने इंस्टाग्राम पर डिलीट सीन्स को शेयर किया है। एक वीडियो में घायल अनूप को उनका सह कलाकार विक्की पकड़ता है। उसके बाद एक ऐसा सीन आता है जिसमें विक्की, अनूप का गला दबाते हैं। एक अन्य क्लिप में उनकी सांस फूलती हुई दिख रही हैं और उनकी कमर पर एक कैमरा लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: सिर दर्द है 'गजब रात', कमजोर कहानी के कारण नहीं चला मनोज बाजपेयी का जादू
अनूप ने सीन्स डिलीट होने पर जताई निराशा
अनूप ने लिखा, 'ऐसे सीन्स को बनाने में बहुत मेहनत लगती है लेकिन कभी कभी ये फाइनल कट में जगह नहीं बना पाते।' उन्होंने आगे लिखा, 'फिल्म शक के खुराना साहब वाले कुछ द्दश्य फाइनल वर्जन में जगह नहीं बना पाए। ऐसे द्दश्यों को बनाने में बहुत सोच-विचार, समय, मेहनत और संसाधनों की जरूरत होती है जिसमें लेखक, निर्देशक, ऐक्शन कोरियोग्राउर, अभिनेता, सिनेमैटोग्राफी, निर्माता और पूरी क्रू टीम अपना योगदान देती है।
उन्होंने यह माना कि ये फिल्म निर्माण की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है। उन्होंने लिखा, जब कोई द्दश्य फाइनल कट में नहीं आ पाता तो थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन फिल्म निर्माण में पूरी कहानी को ध्यान में रखना होता है। कभी कभी किसी हिस्से को हटा देने से कहानी और बेहतर हो जाती है। यह सब इसी प्रकिया का हिस्सा है।
कब रिलीज हुई फिल्म?
'शक' का निर्देशन रेन्सिल डी सिल्वा ने किया है। इस सीरीज में सोनी राजदान, अनूप सोनी, ताहिर राज भसीन, सुमीत व्यास, हरलीन सेठ और ध्रुव चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह शो 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शक के अलावा अनूप ने हाल ही में द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में नजर आए थे। यह एक फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।
