बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने दूसरी शादी किरण खेर से की हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी पहली शादी मधुमालती कपूर से हुई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट किया था। अब अनुपम के भाई राजू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसका जिक्र किया। राजू खेर ने बताया कि अनुपम खेर और मधुमालती कपूर की शादी 1 दिन बाद ही टूट गई थी।

 

राजू खेर हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। शो पर उन्होंने बताया कि अनुपम खेर ने मधुमालती से एक मंदिर में शादी की थी। शादी के अगले ही दिन अनुपम ने कहा था कि वह इस रिश्ते में नहीं रह सकते हैं। पहले ऐसी खबरें थी कि दोनों की शादी साल भर चली थी।

 

यह भी पढ़ें: कृति सेनन से मीरा राजपूत तक, What Women Want में सेलेब्स ने खोले दिल के राज

अनुपम की शादी टूटने पर परिवार का क्या रिएक्शन था?

सिद्धार्थ ने राजू से पूछा कि अनुपम की शादी टूटने पर परिवार का क्या रिएक्शन था? राजू ने कहा, 'इस पर किसी का कोई रिएक्शन नहीं था। हमारे लिए मंदिर में जाकर शादी करना और उसकी फोटो भेजना मायने नहीं रखता है। इस शादी में परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं था। इसी वजह से हमें कोई खास फर्क नहीं पड़ा। अनुपम पहले लखनऊ में रहते थे। वहीं उन्होंने शादी की और उसके बाद मुंबई गए।

 

राजू ने कहा, 'उन्हें नहीं पता कि अनुपम और मधुमालती के बीच में असल में क्या हुआ था? इस बारे में उन्होंने कभी अनुपम से पूछा भी नहीं।' अनुपम से अलग होने के बाद मधुमालती ने निर्देशक और लेखक रंजीत मेहरा से शादी की। दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चली। दूसरी शादी से मधुमालती के दो बच्चे हैं। अनुपम खेर ने 1979 में माधुमालती से शादी की थी। उस समय वह लखनऊ में रहते थे। शादी टूटने के बाद वह ऐक्टिंग करने के लिए मुंबई चले गए। 1984 में उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' से बॉलीवुज में डेब्यू किया।

 

यह भी पढ़ें: '100 फिल्में कर रहा हूं मुझे लोन की क्या जरूरत?', कोर्ट के बाहर बोले राजपाल यादव

अकेले रहती हैं मधुमालती

मधुमालती कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा', 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसे शोज में काम किया है। वह अब अपने बच्चों के साथ मुंबई में अकेले रहती हैं।