सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा का कुछ समय पहले लिप लॉक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अमीन जैज को किस करते हुए नजर आई थीं। इस वीडियो को देख लोग हैरान हो गए थे। अब महीने भर बाद अपूर्वा ने वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

 

अपूर्वा ने बताया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है और उस समय कोई आइडिया नहीं था कि उन्हें रिकॉर्ड किया जा रहा है। उन्होंने बताया, 'जब वह लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरीं तब तक उनका फोन मैसेज से भर चुका था जिसमें लिखा था कि क्या तुमने यह देखा? उस समय बहुत मैं बहुत रो रही थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था क्या हो रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: '100 फिल्में कर रहा हूं मुझे लोन की क्या जरूरत?', कोर्ट के बाहर बोले राजपाल यादव

एक साल पुराना था किस वीडियो

अपूर्वा ने कहा, 'मेरा एक साल पुरीना वीडियो लीक हो गया था। यह मेरे और दूसरे लड़के के बीच का प्राइवेट पल था। हमें पता भी नहीं था कि हमें रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह एक प्राइवेट पार्टी थी। इतना पुराना वीडियो अब वायरल हो गया। इस बात को जानकर वह बहुत हैरान रह गई।' उन्होंने आगे कहा, चीजें और मुश्किल तब हो गई जब उन्हें पता चला कि इस क्लिप को उनके पेरेंट्स ने भी देखा है। यह पहली बार था जब मेरे पेरेंट्स ने यह वीडियो देखा था। उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड है। उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका प्राइवेट वीडियो लीक हो चुका था जिसे सोचकर वह सदमे में चली गई। उस पल दिमाग सुन्न पड़ गया था।'

 

अपूर्वा ने कहा, 'उन चीजों को स्वीकार करना बहुत ही मुश्किल था। मुझे याद है कि मैं हीथ्रो एयरपोर्ट पर बैठी हुई थी और वहां पर 1 मिलियन लोग मौजूद थे और मैं बस नीचे बैठकर रोये जा रही हूं, रोये जा रही हूं।'

 

यह भी पढ़ें: क्या काजी तौकीर सलमान खान के शो से हुए बाहर? सिंगर की टीम ने दिया जवाब

कौन हैं अमीन जैज?

अमीन एक पॉडकास्टर और डिस्को जॉकी है। 2020 में उन्होंने अनट्रिगर्ड विद अमीन जैज शो की शुरुआत की थी। इस शो पर कई सेलिब्रिटीज नजर आ चुके हैं। इस शो में वह रिलेशनशिप, पॉप कल्चर, कॉमेडी, इंटरनेट कल्चर पर बात करते हैं।