निर्देशक सूरज बड़जात्या को फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'हम साथ-साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' समेत कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इन दिनों उनकी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

 

इस फिल्म को लेकर लोग लोग लगातार सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू दे रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को परिवार के साथ देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू जान लें।

 

यह भी पढ़ें: समय रैना ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा हुए पेड सब्सक्राइबर्स

दर्शकों को कैसी लगी 'ये प्रेम मोल लिया'?

एक व्यक्ति ने लिखा, ये प्रेम मोल लिया एक अच्छी फिल्म है। यह फिल्म अपर मीडिल क्लास और समृद्ध पारिवारिक दर्शकों के साथ देख सकता हूं। एक मात्र  शिकायत है कि रोमांस कितना जल्दीबाजी भरा लगता है। आयुष्मान का किरदार शरवरी के किरदार के सामने बातचीत के पहले दिन शादी का प्रस्ताव रखता है। सूरज जी 2, 3 दिन या एक आधा हफ्ता तो घुमने फिरने देते हैं। एक दूसरे को जानने देते फिर प्रपोज करवाते है भाई। कुल मिलाकर अच्छी फैमिली फिल्म है।'

 

 

 

 

 

दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ये प्रेम मोल लिया’ ने किया निराश। सूरज बड़जात्या की कमजोर कहानी और हिमेश के बेसुरे गाने। पुराना फिल्मी फॉर्मूला भी बेअसर।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान और शरवरी की केमिस्ट्री कमाल की है। इस फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा हल्का है लेकिन सेकंड हाफ मजेदार है।'

 

यह भी पढ़ें: 'नचनिया बनेगा', साड़ी पहनने पर मारते थे पिता, रवि किशन ने सुनाया किस्सा

'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

आज सिनेमाघरों में ये प्रेम मोल लिया के साथ इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' रिलीज हुई है। ये दोनों रोमांटिक मूवी है। sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 4.50 से 5. 50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। जबकि इमरान की फिल्म पहले दिन 6 से 8 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।