बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने शूटिंग से पहले फिल्म 'डॉन 3' से किनारा कर लिया। उनके इस रवैये से फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर नाराज हो गए। फरहान ने रणवीर के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) में शिकायत की थी। FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन कॉपरेशन डायरेक्टिव इश्यू जारी किया है। रणवीर के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद इस फिल्म को छोड़ दिया था।
यह पहली बार नहीं है जब किसी ए लिस्टर स्टार ने फिल्म को शूटिंग से पहले छोड़ दिया है। इस लिस्ट में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कार्तिक आर्यन तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'मैं पूरी तरह से गंजा हूं', बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण हनी का बढ़ा था 105 किलो वजन
इन सितारों ने बीच में छोड़ी फिल्म
सलमान खान
सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने साथ में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया था। इसके बाद दोनों साथ में 'इंशाअल्लाह' में काम करने वाले थे। इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म 2019 में भी बंद हो गई।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाले थे। दोनों के बीच में झगड़ा हो गया था। फिल्म के मेकर्स ने अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था। कार्तिक ने जाह्नवी के साथ इस फिल्म की 20 दिनों की शूटिंग भी कर ली थी। रिपोर्ट्स में बाद में दावा किया गया कि फिल्म में लक्ष्य लालवानी और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म 'साइना' में नजर आने वाली थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन बाद में उन्हें डेंगू हो गया था। इस वजह से श्रद्धा की जगह पर परिणीति को कास्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें: 'जीवन का उद्देश्य क्या है?' Don 3 विवाद के बीच रणवीर ने पूछा सद्गुरु से सवाल
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'भारत' से 2019 में बॉलीवुड में कमबैक करने वाली थी। हालांकि बाद में प्रियंका ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। उन्होंने इसी साल निक से शादी की थी। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि प्रियंका ने 'स्काई इज पिंक' को चुना था क्योंकि इसी साल यह फिल्म भी रिलीज हुई थी।
