टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो गया है। शो का प्रीमियर हो गया है और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। मगर इस बार शो के कंटेस्टेंट्स ज्यादा दमदार नहीं लगे। इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है जिनमें से ज्यादातर को लोग नहीं जानते हैं।
दर्शकों को उम्मीद थी कि शो में दमदार कंटेस्टेंट्स आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम के अलावा कोई ऐसा बड़ा नाम है। इसके अलावा टीवी ऐक्ट्रेसेस में माही विज, कनिका मान के अलावा लोग किसी को नहीं जानते हैं। जबकि 'लॉक अप 2' और 'द अलायंस' में बड़े नाम नजर आए थे। कुछ तो ऐसे कलाकार थे जिन्होंने कभी किसी रियलिटी शो में हिस्सा नहीं लिया था।
यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, क्या 'मिर्जापुर' पर भी पड़ी भारी?
'बिग बॉस 20' का प्रीमियर लगा फीका
'बिग बॉस 20' की थीम तथास्तु 2 है जिसमें खिलाड़ियों को 2 लाइफ लाइन मिलेगी। इस वजह से शो का नया कॉन्सेप्ट दर्शकों को मजेदार लगा। दर्शकों शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन इससे सिर्फ निराशा हाथ लगी। प्रीमियर पर शो के इंट्रोक्शन वीडियो ने ज्यादा मजेदार था। न किसी की पर्सनैलिटी रियल लग रही थी। प्रीमियर पर सिर्फ आसिफ खान ही रियल लगे। इसके अलावा किसी पर्सनैलिटी कुछ खास नहीं लगी।
इन कंटेस्टेंट्स को नहीं जानते लोग
इस शो में कनिका मान, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, अर्शिफा खान, मैरी कॉम, माही विज, ईशा रिखी, कुशाल तंवर, यूंग डीएसए, उदिति सिंह, तन्मय सिंह, अमन गांधी, रिती तिवारी, लव गिल, रोहेद खान, काजी तौकीर का नाम शामिल है। इनमें से 2 या 3 नाम को लोग जानते हैं। ज्यादातर लोगों के बारे में किसी ने नहीं सुना है। ऐसे में लोगों के लिए इन कंटेस्टेंट्स से कनेक्ट करना मुश्किल हो सकता है। जबकि इससे पहले शो में हिंना खान, गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला, रूबीना दिलैक, श्वेता तिवारी जैसे टीवी के बड़े और चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। इन लोगों ने शो में अपनी दमदार पर्सनैलिटी से अपनी एक अलग छवि बनाई।
यह भी पढ़ें: माही ने सबको दिया ऑर्डर, बादशाह की एक्स वाइफ बोलीं- 'अंडरगार्मेंट्स धुलवाएगी'
'बिग बॉस 20' से पहले 'लॉक अप 2' और 'द अलायंस' आया था। इन दोनों शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक तरह जहां 'लॉक अप 2' में ड्रामा था तो दूसरी तरफ अलांयस में दिमाग और स्ट्रेटजी की गेम थी। 'लॉक अप '2 में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, सुनीता अहूजा, आकांक्षा चमोला जैसे बड़े नाम थे। वहीं कुणाल खेमू का शो द अलायंस दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस शो में सारी गेम दिमाग से खेलनी थी। इसमें आपको पर्सनल चीजों को लेकर झगड़ा नहीं था। द अलायंस में रवि किशन , कुशाल टंडन, सोहेल खान, अली गोनी, अर्सलान गोनी, मिनी माथुर, नीति टेलर, सीमा सजदेह जैसे लोग आए थे।
