'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घरवालों के बीच में हर छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा होता है। मेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्शिफा खान और लव गिल के बीच में बहसबाजी होती है। दोनों के बीच में झगड़ा बढ़ जाता है।

 

इसके बाद गुस्से में अर्शिफा खान कुछ ऐसा कर देती है जिसकी वजह से सभी घरवाले उनके खिलाफ हो जाते हैं। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जाता है कि लव और अर्शिफा के बीच में बर्तन धोने को लेकर झगड़ा होता है।

 

यह भी पढ़ें: 'रोस्टिंग के नाम पर मजाक उड़ाना बंद हो', क्या रोहित ने गौरव गुप्ता पर कसा तंज?

अर्शिफा खान पर भड़के घरवाले

अर्शिफा सभी घरवालों के सामने कहती हैं कि अगर यह अपना बर्तन नहीं धोएगी तो मैं इसे खाना नहीं बनाने दूंगी। इसके बाद दोनों में धक्का मुक्की होती है। झगड़े की हद तब पार होती है जब अर्शिफा गुस्से में बना हुआ खाना फेंक देती है। उनकी इस हरकत से सभी घरवाले नाराज हो जाते हैं। कुछ घरवाले उन्हें समझाने की कोशिश भी करते हैं लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनती हैं और उलटा सबको जवाब देती है। इस दौरान स्काउट भी भड़क जाते हैं। 

अर्शिफा पर भड़के स्काउट

स्काउट ने अर्शिफा से कहा कि तुम इस तरह की हरकतें करके सबसे गधे दिख रहे हो। पिछले 60 दिनों में घर में इस तरह की हरकत किसी ने नहीं की है। तुम एकदम बेवकूफ बच्ची दिख रही हो। अर्शिफा स्काउट संग भी बदतमीजी करती हैं। इससे पहले दोनों का घर में सोने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस हफ्ते घर की कप्तान अर्शिफा खान है। अर्शिफा के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अर्शिफा को लव ने उकसाया है। इसी वजह से वह कुछ भी नहीं बोल रही है और सारा तमाशा देख रही है।