'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स के बीच में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की शुरुआत में यंग, स्काउट, आम्रपाली और लव गिल के बीच में दोस्ती थी। गेम के बदलते समीकरण के साथ इन चारों की दोस्ती में भी दरार आ गई है। पिछले हफ्ते से यंग और स्काउट के बीच में अक्सर बहसबाजी देखने को मिली है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है।
प्रोमो में यंग डीएसए और स्काउट के बीच में नॉमिनेशन टास्क में बहसबाजी हुई। इस बहसबाजी के समय स्काउट ने यंग को धक्का दिया। तभी सभी घरवाले बीच में आ गए। दोनों की बहसबाजी को देखते हुए बिग बॉस ने बीच में ही टास्क रोक दिया।
यह भी पढ़ें: करीना के पेंडेंट पर क्यों भड़के कांग्रेस नेता? 200 साल पुराने गहने पर मचा बवाल
स्काउट और यंग में हुआ झगड़ा
वीडियो में स्काउट टास्क के दौरान उदिति से रिएक्शन लेना चाहते थे। इस बीच में यंग आ गए। यंग और स्काउट में पहले बहसबाजी हुई, फिर स्काउट ने गुस्से में धक्का दिया और दोनों एक-दूसरे को मारने की धमकी देते नजर आए। इस झगड़े के बाद यंग ने साफ कह दिया कि उनकी स्काउट से दोस्ती खत्म हो गई है। दोनों के आक्रमक व्यवहार को देखते हुए बिग बॉस ने दोनों को अलग रहने की सलाह दी।
'बिग बॉस' ने स्काउट को बेडरूम और यंग को गार्डन एरिया में रहने का आदेश दिया। इस झगड़े के बाद स्काउट ने यंग से माफी मांगी। यंग ने बिग बॉस से कहा कि स्काट को शो से बाहर किया जाए या फिर वह शो को छोड़ेंगे। आम्रपाली ने यंग का साथ दिया।
यह भी पढ़ें: मातृभूमि फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान की ऐक्टिंग लोगों को पसंद आई या नहीं?
'बिग बॉस' ने स्काउट को सुनाई 4 कड़ी सजा
इस मामले पर बिग बॉस ने स्काउट को 4 कड़ी सजा दी है। उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जाता है। वह कभी भी कैप्टन नहीं बनेंगे। उन्हें कभी भी घर में कोई विशेष अधिकार नहीं दिया जाएगा और बिग बॉस जब चाहे उन्हें शो से बाहर कर सकते हैं।
