'बिग बॉस 20' में लव गिल और स्काउट ओपी अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शो पर दोनों ने एक-दूसरे को भाई बहन माना था। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में स्काउट ने नेशनल टेलीविजन पर लव गिल को लेकर भद्दी बातें बोली हैं। ये बातें बोलकर स्काउट ने भाई बहन के रिश्ते की मर्यादा तोड़ दी है। स्काउट को उनके इस ऐक्शन के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

 

वीडियो में स्काउट और गुल्लू बात कर रहे हैं। स्काउट ने लव को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'एक इंसान के पीछे मैंने अपना कितना टाइम खराब कर दिया। लव देखती थी कि मैं टाइम पर खाना खा रहा हूं या नहीं। सब कुछ कर रहा हूं या नहीं। मैंने बोला कि मेरे सिर पर तेल लगा देना रोज, बस इतना कहना था कि वह मेरे सिर पर रोज तेल लगाए ही जा रही है। मुझे सुबह उठा रही है। उसने मेरी चड्डी तक धोई है। वह बिस्तर हब बन रखा था।'

 

यह भी पढ़ें: 'आची आची' गाने का टीजर रिलीज, साई पल्लवी के लुक ने जीता दर्शकों का दिल

स्काउट ने लव को लेकर किए भद्दे कमेंट

स्काउट ने आगे कहा, 'वह बस मुझे 30 सेकंड तक देखे ही जा रही है। वह मुझे हिंट्स दे रही थी, मैं उसकी तरफ खींचे चला जा रहा था। मैंने उसे इतना प्यार दिया। ये मुझ पर चिल्ला रही है, मैं सुन रहा हूं। ऐसा औदा मैंने उसे क्या सोचकर दिया।' गुल्लू ने फिर आगे कहा, 'गंजे तू पागल हो गया।' स्काउट ने आगे बताया कि मेरे अंदर इतना गुस्सा भर गया था कि मैंने अपने खुद के बाल शेव कर लिए। मैं बस गुस्से को कंट्रोल करना चाहता था। इसने मुझे ट्रामा दे दिया।

 

 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं साहिबा बाली जिन्हें डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर?

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए स्काउट

शो का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें इंटरनेट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों ने भाई बहन के रिलेशनशिप को मजाक बना दिया। कुछ लोगों का कहना है कि स्काउट को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने लव के लिए अपने फीलिंग्स को कबूला है और उन्हीं की वजह से अपना सिर मुंडवाया था। शो के होस्ट सलमान खान स्काउट के इस बयान पर कैसे रिएक्ट करेंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।