अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों साथ में पहली बार काम कर रहे हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ नहीं है। पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पढ़ गई। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'बंदर' ने दूसरे दिन 95 लाख रुपये का बिजनेस किया है। पहले दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने दो दिनों में 1. 45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: कभी जबरन किस, कभी बदसलूकी, एक्टिंग के लिए सब झेला, प्रिया बापट का छलका दर्द
'बंदर' को मिला ठंडा रिस्पॉन्स
वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने पहले दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। फिल्म ने दूसरे दिन में 7. 25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 14. 75 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस हफ्ते 'बंदर' के साथ सिनेमाघरों में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है', हॉलीवुड मूवी 'ऑब्सेशन' और राम चरण की तेलुगू फिल्म 'पेड्डी' रिलीज हुई है। इन सभी फिल्मों में सबसे कम कमाई बंदर की हुई है।
यह भी पढ़ें: 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के बोल्ड सीन हटाए जाएंगे? बुची बाबू ने माफी मांग ली
बंदर की कहानी
बॉबी देओल की 'बंदर' ड्रार्क मूवी है। उन्होंने समर सक्सेना का किरदार निभाया है जो असफल अभिनेता और सिंगर है। वह अपनी जिंदगी के खालीपन को दूर करने के लिए डेटिंग एप पर जाता है। यहां उसकी मुलाकात गायत्री (सपना पब्बी) से होती है। दोनों रिलेशनशिप में आते हैं। बाद में गायत्री के जुनून के चलते समर उससे ब्रेकअप कर लेता है। गायत्री समर पर रेप का आरोप लगाती है और यही से उसकी जिंदगी बदल जाती है। क्या समर खुद पर लगे आरोप को झूठा साबित कर पाएगा? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
'बंदर' में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, जितेंद्र जोशी समेत अन्य कलाकार मुख्य सपोर्टिंग रोल में हैं। इस फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है।
