बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने मुंबई के लोगों से दिवाली पर पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी। उनके इस कदम के खिलाफ बीएमसी और बीजेपी के कई नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। विवाद बढ़ने के बाद बीएमसी ने दीया का पोस्ट हटा दिया था। इसके अलावा बीएमसी मेयर ने दीया मिर्जा को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीजेपी नेताओं को फटकार लगाई और दीया के वीडियो को दोबारा अपलोड करने का आदेश दिया है।

 

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कुछ राजनीतिक नेताओं के कमेंट पर अपनी नाराजगी जताई है जो बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक वीडियो को लेकर की गई थीं। इस वीडियो में दीया ने लोगों से अपील की थी कि दिवाली पर सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे ने फोडें।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं नेहा फातिमा जो 'बिग बॉस' मलयालम में हिंदू लड़के के प्यार में पड़ी?

कोर्ट ने दीया का वीडियो अपलोड करने का दिया आदेश

हाई कोर्ट ने बीएमसी को निर्देश दिया है कि वह इस वह इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिर से अपलोड करें। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस डॉक्टर नीला गोखले की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि राजनेताओं की ऐसी टिप्पणियों से आहत हुए हैं। कोर्ट ने साथ ही याद दिलाया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

 

यह भी पढ़ें: तुषार कपूर से मांगी गई 5 Cr की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया धमकी भरा कॉल

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने दी अपनी राय

इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, यह बहुत छोटा मुद्दा है। मुझे लगता है कि शायद हाई कोर्ट ने अपनी राय दी होगी लेकिन यह मामला अभी हाई कोर्ट में गया ही नहीं है। वीडियो को हटाने का फैसला मुंबई नगर निगम का था। सोशल मीडिया हैंडल को संभालने वाली अथॉरिटी के पास यह तय  करने का अधिकार होता है कि कौन सा कंटेंट रखा जाएगा और किसे हटा दिया जाए। दीया मिर्जा भले ही एक अच्छी अभिनेत्री हों, लेकिन वे देश की कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती नहीं हैं। वैसे भी, मुझे लगता है कि ये मुद्दे मेरे स्तर के नहीं हैं

कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर क्या कहा था?

वायु प्रदूषण के मुद्दे पर जस्टिस जी.एस कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने आदेश दिया था कि सेलिब्रिटी के प्रचार पर सरकारी खजाने से पैसा खर्च नहीं किया जाना चाहिए। इस अभियान में जानी मानी हस्तियों को स्वेच्छा से नागरिकता अभियान में योगदान देना चाहिए। कोर्ट के निर्देश के बाद बीएमसी ने कई सेलिब्रिटीज से संपर्क किया जो बिना फीस लिए जागरूकता संदेश रिकॉर्ड करने के लिए तैयार हुए थे।

 

कोर्ट के आदेश के मुताबिक दीया ने लोगोंस से अपील की थी कि दिवाली पर पटाखे न जलाएं। इस बार का त्योहार खुशियों वाला होना चाहिए न की शोर वाला। उनके इस वीडियो पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताई और बाद में बीएमसी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया था।