'बॉर्डर 2' के रिलीज का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से था। फिल्म की दमदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। निर्देशक अनुराग सिंह ने फिल्म में सिर्फ वॉर को नहीं बल्कि सीमा पर लड़ने वाले सैनिकों के परिवार के पहुलओं को भी दिखाया है।
फिल्म के रिलीज से पहले सुनील शेट्टी के बेटे अहान को लेकर काफी माहौल बनाया गया। अहान की यह दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। 5 साल बाद वह पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रिलीज से पहले उन्हें लेकर काफी मौहाल बनाया गया लेकिन फिल्म में उनका काम कुछ खास नहीं लगा।
यह भी पढ़ें: सनी की Border 2 ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल
'बॉर्डर 2' में नहीं चला अहान का जादू
अहान शेट्टी ने फिल्म में एम.एस रावत की भूमिका में हैं। उनका काम ठीक-ठाक है। फिल्म देखने के बाद उनका कोई सीन आपको शायद याद भी नहीं रहे।
सनी पाजी के दमदार अंदाज ने जीता दिल
सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका में नजर आते हैं। व्यक्तिगत जीवन में वह और उनकी पत्नी मोना अपने जवान बेटे का बलिदान देख चुके हैं। उन्होंने अपनी दमदार ऐक्टिंग से समा बांध दिया।मेजर होशियार सिंह दहिया के रोल में वरुण धवन ने अच्छा काम किया। उनकी केमिस्ट्री मेधा राणा के साथ खूब जमी। दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: सनी की Border 2 ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल
बॉर्डर 2 की कहानी
फिल्म के पहले हाफ में दिखाया जाता है कि 1971 की जंग में तीनों जिगरी दोस्तों को अपनी शौर्य वीरता साबित करने का मौका मिलता है। ऑफिसर निर्मल सिंह सेखों (दिलजीत दोसांझ) को शादी के तुरंत बाद बुलाया जाता है। मेजर होशियार सिंह दहिया (वरुण धवन) भी अपने पहले बच्चे के जन्म का बेसब्री इंतजार होता है उससे पहले उन्हें ड्यूटी पर बुलाया दाता है। लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र एस. रावत को भी अपनी छोटी बच्ची और पत्नी को अलविदा कहकर जाना पड़ता है। फिल्म के दूसरे हाफ में युद्ध को दिखाया जाता है। अब कौन घर लौटता हैं और कौन देश के लिए बलिदान देता है? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
