सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है। शो के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। 23 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म का निर्माण जे.पी दत्ता और भूषण कुमार ने मिलकर किया है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
1997 में 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी। अब 30 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल है। रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा सनी की दमदार ऐक्टिंग और पावरफुल डायल़ॉग्स की हुई थी। अब फिल्म के बाकी कलाकारों की ऐक्टिंग को भी सरहाना मिल रही है। सोशल मीडिया पर इन कलाकारों के छोट-छोटे क्लिप जमकर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: HC ने पलटा फैसला, थलपति विजय की 'जन नायगन' नहीं हो पाएगी रिलीज, जानें विवाद
'बॉर्डर 2' में इन कलाकारों ने जीता दिल
वरुण धवन
रिलीज से पहले फिल्म के मुख्य कलाकार वरुण धवन को उनकी स्माइल के लिए जमकर ट्रोल किया गया था। अब लोग फिल्म में उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। वरुण ने फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है। वह वॉर सीन से लेकर रोमांटिक सीन तक में वरुण कमाल के लगे हैं।
मेधा राणा
'बॉर्डर 2' में मेधा राणा ने हरियाणा की भोली-भाली लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म में उन्होंने धन्नो देवी का किरदार निभाया है जो कि मेजर होशियार सिंह दहिया (वरुण धवन) की पत्नी हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। इसके बावजूद वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुईं।
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांध ने फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेखों ने असाधारण साहस का परिचय दिया था।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' में कुक बने थे नदीम खान, हाउस हेल्प के रेप के आरोप में गिरफ्तार हो गए
मोना सिंह
सनी देओल की पत्नी की भूमिका में मोना सिंह है। मोना सिंह बहुत ज्यादा देर स्क्रीन पर दिखाई नहीं दी मगर उनकी और सनी की जोड़ी पर्दे पर अच्छी लगी है।
अहान शेट्टी
अहान शेट्टी ने एम.एस रावत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका काम अच्छा है। अहान शेट्टी 5 साल बाद पर्दे पर नजर आए। यह उनके करियर की दूसरी फिल्म है। उन्होंने साल 2021 में फिल्म तड़प से डेब्यू किया था।
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गणतंत्र दिवस के मौके पर यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने 4 दिनों में 177 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 64.27% पर था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 212.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
