अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राजपाल के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। राजपाल ने बताया कि वह पुश्तैनी संपत्ति को बेचकर रकम चुकाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास 1.15 करोड़ रुपये तैयार हैं जिसे वह बुधवार को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए कमा कर सकते हैं। इसके अलावा वह पुश्तैनी जमीन को 85 लाख में बेचकर पूरे दो करोड़ जमा करा देंगे।
कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ जमा करवाने का निर्देश दिया है। कोर्ट से बाहर निकलकर राजपाल ने मीडिया से बात की। राजपाल से एक पत्रकार ने पूछा, 'कब आ रही है कि अपकी नई फिल्म, स्क्रिप्ट तैयार हो गई?' उन्होंने जवाब दिया कि जल्दी से जल्दी। पत्रकार ने आगे कहा कि लोन ले लिया है।
यह भी पढ़ें: क्या काजी तौकीर सलमान खान के शो से हुए बाहर? सिंगर की टीम ने दिया जवाब
राजपाल ने कहा, 'मुझे लोन की क्या जरूरत?'
इस पर राजपाल ने कहा, 'फिल्मों को बनाने के लिए लोन नहीं लिया जाता है। आप लोन घर बनाने के लिए या जमीन बनाने के लिए लेते हैं। फिल्म बनाने के लिए लोन नहीं लेते हैं। यह पैकेज डील होती है या फिर इनवेस्टमेंट होता है।' उन्होंने आगे कहा, राजपाल यादव तो खुद ही 100 फिल्में कर रहा है तो उसे क्या फिल्म बनाने के लिए लोन लेने की जरूरत है। फिर उन्होंने कहा कि मैं अपने देश के सुप्रीम कोर्ट की बहुत इज्जत करता हूं और न्यायालय का जो भी फैसला होगा, जब भी आएगा उसे हर कोई मानेगा।'
आज जमा हुए 1.15 करोड़ रुपये
मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत की बेंच के सामने राजपाल यादव के वकील ने बताया कि उन्हें पास 1.15 करोड़ रुपये मौजूद हैं और इस रकम का डिमांड ड्राफ्ट तैयार है। कोर्ट में राजपाल की पुश्तैनी संपत्ति के खरीदार अनंत प्रकाश यादव भी मौजूद थे। उन्होंने 85 लाख रुपये डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा कराने की इच्छा जताई है। कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक पैसे जमा करवाने का आदेश दिया है। इसके बाद कोर्ट बकाया रकम चुकाने की समय सीमा तय करेगी।
राजपाल ने साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। वह समय पर पैसे नहीं चुका पाए। राजपाल पर मुरली प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने क्रिमिनल केस किया है।
