महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें गाना गाने के लिए ट्रोल किया गया है।

 

वह एक आयोजन में गाना गा रही हैं। इस इवेंट में देवेंद्र फडणवीस अपनी बेटी के साथ पत्नी का कार्यक्रम एन्जॉय करते हुए नजर आए। इसके अलावा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी डॉक्टर अंजलि तेंदुलकर भी दिखाई दिए।

 

यह भी पढ़ें: सूखा, भुखमरी और अंग्रेजों से संघर्ष, आखिर क्या है 'रणबाली' की असली कहानी?

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अमृता फडणवीस

अमृता ने स्टेज पर रणवीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' का 'बुलेया' गाना गाया। इसके बाद उन्होंने 'मेरे रश्के कमर' गाया। उनकी परफॉर्मेंस पर देवेंद्र फडणवीस ने खूब तालियां बजाईं।  सोशल मीडिया पर अमृता के गाने की जमकर आलोचना हो रही हैं। 

 

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'हाईटेक माइक मिक्सर और साउंड सिस्टम पर भी आवाज जब इतना फटा है। ओरिजिनल किसी ने सुन लिया तो कान का ऑपरेशन करना होगा भाई।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'गाना नहीं आता है लेकिन शर्म तो आती होगी।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'पैसा और शक्ति हो तो बेसुरों के भी सुर लग जाते हैं।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'फटे बांश की तरह गा रही है।'

 

यह भी पढ़ें:  नाना पाटेकर के बेटे ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी, क्या करते हैं मल्हार पाटेकर?

 

अमृता पेशे से सिंगर और ऐक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वह चैरिटी प्रोग्राम में भी हिस्सा लेती हैं। हाल ही में वह अजय देवगन के साथ मुंबई के जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुई थीं। अभियान में वह अजय के साथ सफाई करते दिखाई दीं। दोनों ने आम लोगों से पर्यावरण को साफ करने की अपील की।