नेटफ्लिक्स पर महिला ड्रग माफियाओं पर आधारित वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' रिलीज हो गई है। इस सीरीज में शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद और निमिषा सजयन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज में महिलाएं टिफिन सर्विस चलाती हैं जिसकी आड़ में ड्रग की तस्करी करती हैं। ये सीरीज वुमन सेंट्रिक है। इस वेब सीरीज को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज में मलयालम अभिनेत्री निमिषा सजयन ने नौकरानी का रोल प्ले किया है। उनके काम को दर्शकों और क्रिटिक्स ने पसंद किया है। आइए जानते हैं कौन है निमिषा सजयन।
निमिषा सजयन ने साल 2017 में अपने करियर की शुरुआत Thondi Muthalum Driksakshiyum से की थी। इस फिल्म में उन्होंने फहाद फासिल के ऑपोजिट काम किया था। 2018 में उनकी Oru Kuprasidha Payyan रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। उसी साल उन्होंने बी. अजीतकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म Eeda रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- 'सनम तेरी कसम 2' में सरू का रोल निभाएंगी मावरा! खुद दिया हिंट
'द ग्रेट इंडियन किचन' से मिली पहचान
सजयन की साल 2021 में 'द ग्रेट इंडियन किचन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉलीवुड में इसी फिल्म का हिंदी रीमेक 'मिसेज' है जिसमें सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है। साल 2017 में निमिषा को Thondi Muthalum Driksakshiyum के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का मलयालम अवॉर्ड मिला था।
निमिषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर अक्सर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। फिल्मों में उनके लुक्स को देखकर आप चौंक जाएंगे। वह अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपने काम के बारे में जानकारी देती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- 'आश्रम' के बाबा निराला को कई बार आया वर्टिगो अटैक, क्या है ये बला?
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं निमिषा
निमिषा ने मलयालम और तेलुगु सिनेमा के बाद अब हिंदी भाषा में एक्टिंग डेब्यू किया है। 'डब्बा कार्टेल' उनकी पहली हिंदी वेब सीरीज है। निमिषा 28 साल की है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं।