उज्जैन के कुंभ मेले में माला बेचते समय अपनी सुंदरता की वजह से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले ने एक वीडियो जारी करके अपने माता-पिता और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा ने रोते हुए कहा है कि उन्हें अपनी मां का प्यार कभी नहीं मिला और उनके पिता के संबंध दूसरी महिलाओं के साथ थे। इन आरोपों को सुनकर उनके पिता जय भोंसले ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बेटी के मुंह से ऐसी बातें सुनने से पहले अगर उन्हें मौत आ जाती तो बेहतर होता। पिता का मानना है कि मोनालिसा को अब कोई और झूठ बोलने की ट्रेनिंग दे रहा है।

 

मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। इस पर सफाई देते हुए पिता जय भोंसले ने बताया कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को हमेशा अपनी बेटी की तरह माना। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान लगभग 80 लोगों की यूनिट मौजूद रहती थी और परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा मोनालिसा के साथ रहता था। पिता का कहना है कि मोनालिसा पहले हमेशा डायरेक्टर की तारीफ करती थी लेकिन अब अचानक उनके खिलाफ इस तरह की बातें कर रही है जो पूरी तरह गलत हैं।

 

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, संजय दत्त और नोरा के गाने को बताया घटिया

फिल्म के खर्च और ट्रेनिंग पर पिता की सफाई

मोनालिसा ने दावा किया था कि उनकी फिल्म बनाने में सिर्फ 3 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उनके पिता इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि इतना पैसा तो यूनिट के आने-जाने और रुकने में ही खर्च हो जाता है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के लिए टीम नेपाल सहित कई जगहों पर गई थी, जिसमें काफी ज्यादा खर्च हुआ थाष जय भोंसले ने यह भी बताया कि उज्जैन में ट्रेनिंग के दौरान संबंधित लोग सिर्फ कुछ समय के लिए आते थे और काम की जानकारी लेकर चले जाते थे। पिता का कहना है कि मोनालिसा को हर संभव सुविधा दी गई लेकिन अब वह गलत जानकारी दे रही है।

 

यह भी पढ़ें: सांप के जहर वाले केस में फंसे थे एल्विश यादव, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी FIR

लव जिहाद का डर

जय भोंसले का कहना है कि उनकी बेटी ने मुस्लिम प्रेमी फरमान से शादी कर ली है और उन्हें लगता है कि उनकी बेटी के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने अंदेशा जताया कि यह मामला 'लव जिहाद' से जुड़ा हो सकता है और मोनालिसा किसी के दबाव में आकर अपने परिवार को बदनाम कर रही है। अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर डरे हुए पिता ने अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मदद मांगी है। उन्होंने भावुक होकर अपील की है कि सरकार उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाने में मदद करे, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति से कैसे निपटें।