टीवी अभिनेता गौरव खन्ना हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या साजिश' में अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। शो पर गौरव ने इस बात को साफ किया कि अलग होने के बावजूद भी वे कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं। उन्होंने अभी तक तलाक की अर्जी नहीं दी है। इस शो के खत्म होने के बाद वे कानूनी प्रक्रिया की और रुख करेंगे। उन्होंने आकांक्षा के बारे में कई बातें कही लेकिन एक लाइन ने सबका ध्यान खींचा।

 

जब आकांक्षा ने शो में बतौर कंटेस्टेंट्स एंट्री ली। उन्होंने शो पर खुलासा किया कि उनका और गौरव तलाक होने वाला है। इस खुलासे ने फैंस को चौंका दिया था। इसी शो पर आकांक्षा ने बताया कि वह बाइसेक्सुअल हैं।

 

यह भी पढ़ें: धीरज धूपर से रियाज अली तक, 'लॉक अप 2' में सुस्त पड़े ये कंटेस्टेंट्स

गौरव ने आकांक्षा पर किया तंज

जब 'लॉक अप 2' में गौरव की एंट्री हुई तो फराह खान ने गौरव और आकांक्षा को कुछ समय के लिए प्राइवेट टाइम दिया था ताकि वे अपने रिश्ते के बारे में बात कर सके। बातचीत के दौरान गौरव ने आकांक्षा को बताया, 'यह अभी बाहर सबसे बड़ी खबर है। हमने तलाक के बारे में मई में बात चीत की थी लेकिन लोगों को लग रहा है कि हमारा तलाक एक साल पहले हो गया था। लोग कह रहे हैं कि आकांक्षा बिग बॉस के लिए ऑडिशन दे रही हैं और मैं ये सब सहानुभूति के लिए कर रहा हूं। हर कोई मजे ले रहा है जिसका जो मन कर रहा है लिखा रहा है। कानूनी तौर पर तुम अभी भी मेरी पत्नी हो।'

 

गौरव की बातें सुनकर आकांक्षा रोने लगी। गौरव ने अपनी पत्नी को संभाला और कहा कि तुम्हारे इस खेल को जीतने के पूरे चांस है। इस दौरान फराह खान आग गईं। फराह ने गौरव से कहा कि क्या तुमने आकांक्षा को गेम जीतने के लिए कोई सलाह दी। इस पर गौरव ने कहा, 'उन्हें नहीं लगता है कि कोई जरूरत है। जो 10 से मेरे साथ खेल गई वो कोई भी शो जीत सकती हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर आउट, स्ट्रगलिंग ऐक्टर के रोल में छाए राघव जुयाल

फैंस ने गौरव संग जताई सहानुभूति

गौरव के इस बयान पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रेह हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'जीके के लिए बुरा लग रहा है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'भगवान इस आदमी को खुशियां और सफलता दें।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'जीके ने इतना प्यार किया और उसे क्या मिला?' गौरव और आकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के 9 साल बाद कपल एक- दूसरे से तलाक लेने वाला है।