विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' नीम करौली बाबा पर बनी है। इस फिल्म में उनके जीवन के आध्यात्मिक सफर को दिखाया गया है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली बाबा किरदार निभाया है। उनकी दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 5 हफ्ते बीत गए है। 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की फिल्म ' धुरंधर ' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 144 करोड़ का बिजनेस किया है। भारत में फिल्म ने 122. 13 करोड़ की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: माही ने सबको दिया ऑर्डर, बादशाह की एक्स वाइफ बोलीं- 'अंडरगार्मेंट्स धुलवाएगी'
'हनुमान अंश' ने पांचवें हफ्ते में की सबसे ज्यादा कमाई
5वें संडे को 'हनुमान अंश' ने सिर्फ 100 करोड़ का आंकड़ा का पार नहीं किया बल्कि सबसे ज्यादा कमाई भी की है। 31वें दिन फिल्म ने 22.75 करोड़ रुपये की माई की। 30वें दिन फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई में रविवार को 37.90% की ग्रोथ देखने को मिली।
इस हफ्ते सिनेमाघरों में क्राइम ऐक्शन फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज हुई है। फिल्म ने रविवार को 36 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 3 दिन में वर्ल्डवाइड 132 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि भारत में फिल्म ने 93.75 करोड़ का बिजनेस किया।
यह भी पढ़ें: 'पंचायत' के दामाद जी से मनोज तिवारी की बेटी तक, Big Boss 20 में कौन-कौन आया?
'धुरंधर' को छोड़ा पीछे
पांचवें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने 'धुरंधर' की तुलना में ज्यादा कमाई की। 'हनुमान अंश' ने पांचवें शुक्रवार को 10 करोड़ कमाए थे जबकि 'धुरंधर' ने 8. 75 करोड़ का बिजनेस किया था। इसी तरह 30वें दिन 'हनुमान अंश' ने 16.50 करोड़ की कमाई की जबकि 'धुरंधर' का कलेक्शन 11. 75 करोड़ था। पांचवें वीकेंड में 'हनुमान अंश' ने 49 करोड़ से ज्यादा की कमाई की जबकि 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 33. 25 करोड़ था।
'हनुमान अं'श को 25 स्क्रीन के साथ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। शुरुआती हफ्तों में फिल्म को स्ट्रग्ल करना पड़ रहा था। चौथे हफ्ते में एक दम से फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 1.08 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते में 40 लाख और तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की थी।
