बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 6 दशकों तक ऑडियंस को एंटरटेन किया है। वह लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है। फैंस उनके वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में हेमा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि क्या वह फिल्मों में वापसी करने वाली हैं? बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं?

 

हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या वह फिल्मों में फिर से कमबैक करेंगी? उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में नहीं सोचती हूं। मैं अपने चुनाव क्षेत्र को संभालने और अपने लोगों की मदद करना चाहती हूं और अपने घर जाकर अपने बच्चों और पोते- पोतियों के साथ समय बिताने में काफी खुश हूं क्योंकि उन्हें उनकी जरूरत है।'

 

यह भी पढ़ें: एक या दो हिट के बाद साइड कैरेक्टर बनकर रह गए ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

क्या देओल परिवार में सब ठीक?

हेमा मालिनी और देओल परिवार के बीच में मतभेद की खबरें हमेशा आती रहती हैं। इस पर बात करते हुए हेमा ने इन खबरों को अफवाह और मनगढ़त बताया है। उन्होंने कहा कि वे एकजुट परिवार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की ऑनलाइन जो भी खबरें आ रही है उन पर भरोसा न करें। वे एक खुशहाल परिवार हैं।

धर्मेंद्र के निधने से हेमा मालिनी के जीवन में खालीपन

इसी इंटरव्यू में हेमा ने अपने पति धर्मेंद्र के गुजरने के बाद आए खालीपन के बारे में बात की। उन्हें याद करते हुए हेमा ने कहा कि वह उनकी यादों के सहारे जी रही हैं और जिंदगी बिताने के लिए वह काफी हैं। हेमा ने आगे कहा, 'धर्मेंद्र मेरी सबसे बड़ी ताकात और सहारा थे जिन्होंने मुझे हमेशा डांस के लिए प्रोत्साहित किया। वह अक्सर कहते थे, आगे बढ़ो। रुको मत। अपना डांस जारी रखो।'

 

यह भी पढ़ें: कॉमेडी से भरपूर है 'वाइब' का टीजर, देश को बचाने निकले कुणाल खेमू और स्पर्श

 

उन्होंने आगे कहा, 'धर्मेंद्र के जाने के दुख से पूरी तरह से उभरी नहीं हूं और उन्हें लगता है कि यह दुख कभी नहीं जाएगा।' हेमा ने कहा कि हमने अपनी जिंदगी हमेशा अपने हिसाब से जी है न कि उन लोगों के हिसाब से जो हमारी आलोचना करते थे या हमें जज करते थे। हमने सच्चे प्यार के साथ जिंदगी बिताई है। हमें शुरुआत से ही पता था कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं और कोई भी इसे नहीं बदल सकता था।