दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। दिवाली के मौके पर इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स अपनी फिल्में लेकर आते हैं। सालों तक बॉलीवुड में दिवाली पर शाहरुख खान की फिल्में रिलीज होती थी। उसी तरह साउथ में रजनीकांत और थलापति विजय की फिल्में रिलीज होती थी। मेकर्स को पूरी उम्मीद होती है कि दिवाली पर फिल्में अच्छा बिजनेस करेंगी। हालांकि अब यह ट्रेंड बदल गया है।
इस बार भी दिवाली पर सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' रिलीज होगी। 'थामा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज होगी। दोनों फिल्मों के लेकर फैंस बेहद एक्साइटेंड हैं। आइए जानते हैं दिवाली पर फिल्मों का बिजनेस कैसा रहा?
यह भी पढ़ें- इंदौर की बहू बनने वाली हैं स्मृति मंधाना, बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने किया खुलासा
दिवाली पर कैसा रहा फिल्मों का बिजनेस?
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3
साल 2024 में दिवाली के दिन 2 बड़ी फिल्में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में नाकमयाब रही।
टाइगर 3
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। 'टाइगर 3' का बजट करीब 300 करोड़ रुपये था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 466 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
राम सेतु और थैंक गॉड
कोरोना काल के बाद साल 2022 में दिवाली पर अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' रिलीज हुई थी। अक्षय के साथ अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' भी रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।
सूर्यवंशी और अन्नात्थे
2021 में दिवाली पर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रजनीकांत की 'अन्नात्थे' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जबदरस्त रिस्पॉन्स मिला था। दोनों फिल्मों ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें - BB 19: 30 साल पुरानी बातों को याद कर इमोशनल हुए सलमान, बताया अपना दर्द
2020 में कोरोना की वजह से कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी। दिवाली पर अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी।
2019 में हाउसफुल 4
2019 में दिवाली पर 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई था। यह एक मल्टी स्टार फिल्म थी जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में थीं।
गोलमाल अगेन
2017 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008) और 'गोलमाल 3' (2010) में रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में भी दिवाली के दिन रिलीज हुई थी। इसका मतलब है कि दिवाली अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए बहुत लकी है।
हैप्पी न्यू ईयर
दिवाली के मौके पर पहले शाहरुख खान हमेशा अपनी फिल्म रिलीज करते थे। इस लिस्ट में 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014), 'ओम शांति ओ'म (2007) और 'वीर जारा' (2004) का नाम शामिल हैं। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।