अमेजन प्राइम पर क्राइम वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने धमाल मचा दिया था। इस सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। अब मेकर्स इस सीरीज को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में ओरिजनल कास्ट को रखा गया है।
फिल्म में कुछ नए कलाकार भी नजर आएंगे जिसमें पंचायत फेम जितेंद्र कुमार जिन्हें जीतू भैया के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा रवि किशन और सोनल चौहान मुख्य भूमिका में हैं। मिर्जापुर पहली वेब सीरीज है जिसे फिल्म के तौर पर थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले कई टीवी शोज को फिल्मों के रूप में रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या पत्नी अपरा मेहता को दर्शन जरीवाला ने कहा था 'बदसूरत औरत'? खुद बताया सच
टीवी शोज पर बनी ये फिल्में
खिचड़ी: द मूवी
साल 2002 में स्टार प्लस पर टीवी शो 'खिचड़ी' आया था। शो की कहानी पारेख परिवार पर आधारित था। यह उस समय का पॉपुलर कॉमेडी शो था। इस पर बाद में 'खिचड़ी: द मूवी' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टीवी के पुराने कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म का निर्माण जेडी मजीठिया ने किया है। 'खिचड़ी: द मूवी' एक कॉमेडी मूवी थी जिसका बजट 4.5 करोड़ था। इस फिल्म ने 8.17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह एक ऐवरेज फिल्म थी।
चला मुस्सद्दी ऑफिस ऑफिस
साल 2011 में फिल्म 'चला मुस्सद्दी ऑफिस ऑफिस' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पंकज कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म का बजट 6.5 करोड़ रुपये था। फिल्म ने भारत में 1.39 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। आपको बता दें कि साल 2001 में सब टीवी पर सीरियल ऑफिस ऑफिस आता था।
यह भी पढ़ें: नेपाल पहुंचे सोनू सूद, बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान
2023 में फिल्म 'खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। मेकर्स ने 'खिचड़ी 2' को बड़े स्केल पर रिलीज किया था लेकिन कुछ नहीं चला। इस फिल्म को बनाने में 4.05 करोड़ रुपये का खर्च आया था। जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 5. 62 करोड़ की कमाई की थी।
भाभी जी घर पर हैं
'भाभी जी घर पर हैं' पॉपुलर टीवी शो है। इस शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस पर फिल्म 'भाभी जी घर पर हैं- फन ऑन द रन' बनी है। टीवी पर नजर आने वाले ऐक्टर आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहताश गौर भी फिल्म का हिस्सा रहे। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।
