शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का नया गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है। किंग खान के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने गाने को रिलीज किया है। 

 

इस गाने में शाहरुख अपने सिक्स पैक एब्ल फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी फिटनेस देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह 61 साल के हैं। इस गाने को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है, जहां बारुद की खुशबू में गुलाब खिलता है।' इस गाने को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने मिलकर गाया है। गाने को सचिन और जिगर ने कंपोज किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'सुन लो कान फाड़ के...', गलत खबर चलाने के लिए मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन

 

'तू मिल जाए' गाना रिलीज

 

इस गाने की शुरुआत शाहरुख खान के रोमांटिक डायलॉग से होती हैं। इसके बाद किंग का रोमांटिक अंदाज दिखाया जाता है जिसमें वह दीपिका से मिलता है और उसके प्यार में डूब जाता है। गाने में रोमांस के साथ ऐक्शन सीन्स की भी झलक दिखने को मिलती है। इस वजह से गाना थोड़ा मजेदार लगता है। गाने में दीपिका और शाहरुख का डांस स्टेप्स कुछ खास नहीं है। दोनों की जोड़ी में कुछ नयापन देखने को नहीं मिलता है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'तू मिल जाए एकदम से चार्टबस्टर गाना बन गया है। शाहरुख और अरिजीत की जोड़ी कमाल की है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'शाहरुख की हर फिल्म में दीपिका को लेते हैं। कोई नई जोड़ी होनी चाहिए था।'। तीसेर व्यक्ति ने लिखा, 'गाने में दीपिका को देखकर बेशर्म रंग गाने की याद आ गई। यह तो पठान और जवान का मिक्स लग रहा है।'

 

 

 

कब रिलीज होगी 'किंग'?

दीपिका और शाहरुख ने इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान' में साथ काम किया है। 'किंग' सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होगी।इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका के साथ अभिषेक बच्चन , रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, सुहाना खान समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। पहली बार शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना साथ काम कर रहे हैं। दोनों को साथ में पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।