हम सभी ने जय जय शिव शंकर गाना सुना है। यह गाना फिल्म आप की कसम का है जो राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया था। 3 मई 1974 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जय जय शिव शंकर एक सदाबाहर गाना है जो आज भी दर्शकों को याद है। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था।

 

इस फिल्म के गीतों को पंचम दा ने कंपोज किया था। इस गाने को लेकर दिलचस्प किस्सा है जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। पंचम दा यानी आर. डी बर्मन ने अपने गानों से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह हर गाने में कुछ न कुछ नयापन लाने की कोशिश करते थे। इसी वजह से हर निर्माता उनके साथ काम करना चाहता था।

 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन लीक हुई 'सतलुज', दिलजीत ने लोगों से की थी डाउनलाउड करके शेयर करने की अपील

किशोर कुमार ने प्रोड्यूसर से कैसे लिया था रिवेंज?

फिल्म 'आप की कसम' के सभी गाने पंचम दा बन चुके थे जिसमें 'जिंदगी के सफर में', 'करवटें बदलते रहें' समेत कई नाम शामिल हैं। उसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर जे. ओम प्रकाश ने एक और गाना बनाने के लिए कहा। पंचम दा ने इस गाने को बनाने के लिए 50 हजार रूपये मांगे। जे ओम प्रकाश इस बात के लिए मान गए लेकिन वह पंचम दा को बार-बार ताना मारते थे कि मेरे 50 हजार रूपये खर्च करवा दिए। यह सिलसिला पूरे दो दिनों तक चलता रहा है और इस बात से पंचम दा परेशान हो गए थे। 

 

 

इस आखिरी गाने को किशोर कुमार ने गाया। जब इस गाने की रिकॉर्डिंग चली तो उन्हें इस इस पूरे किस्से के बारे में पता चला और उन्होंने प्रोड्यूसर साहब से बदला लेने के लिए गाने में एक लाइन रिकॉर्ड कर दी। अरे बजाओ रे बजाओ। ईमानदारी से बजाओ। अरे बजाओ। 50 हजार खर्च कर दिए। भले ही इस लाइन को सुनते समय धोल के साथ यह लाइन सामान्य लगती है लेकिन यह लाइन गाने का हिस्सा नहीं थी। यह किशोर कुमार का प्लान था।

 

यह भी पढ़ें: सुमोना चक्रवर्ती ने करवाई एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी, जानिए इस गंभीर बीमारी के लक्षण

 

फिल्म 'आप की कसम' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। निर्माता जे. ओम प्रकाश की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे थे। इस फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज की हिट जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था।