बिजनेसवुमन काइली जेनर इन दिनों विक्टोरिया सीक्रेंट फैंटेसी ब्रा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस ब्रा को पहनकर विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के रनवे पर पहली बार वॉक किया। इस ब्रा की कीमत करीब 475 करोड़ रुपये है। यह विक्टोरिया सीक्रेट की अब तक की सबसे महंगी फैंटेसी ब्रा है। इस ब्रा की कीमत जानकर लोगों के होश उड़ गए। इस ब्रा को बनाने में डायमंड का इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं कब फ्रैंटेसी ब्रा की शुरुआत हुई और इसे मॉडल ने कब पहनना शुरू किया?
विक्टोरिया सीक्रेट अमेरिका का फेमस ब्रांड है जो महिलाओं के लॉन्जरी, कपड़े, परफ्यूम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचता है। 1995 में इसका सलाना फैशन शुरू हुआ। 1996 से सुपरमॉडल्स, अभिनेत्रियां अक्सर हीरों और अन्य कीमती पत्थरों से जड़ी महंगी फैंटेसी ब्रा पहनकर रैंप पर चलती रही हैं। विक्टोरिया सीक्रेट महिलाओं के अन्य फैशन ब्रांड्स के साथ मिलकर यह बेहद महंगी ब्रा तैयार करता है।
यह भी पढ़ें: 'पूरी तरह से टूट गई थी', सुभाष घई और महिमा चौधरी के इश्क पर बोलीं स्मिता जयकर
क्यों खास है फैंटेसी ब्रा?
विक्टोरियी सीक्रेट ब्रांड ने काइली को उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए चुना है। उनके इंस्टाग्राम पर 381 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विक्टोरिया सीक्रेट ने इस ब्रा को जैकब एंड कंपनी के साथ मिलकर बनाया है। इस ब्रा को सोने और हीरे से तैयार किया गया है। इसे बनाने में कपड़े का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसे बनाने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से ज्यादा काम किया है।
1996 में फैंटेसी ब्रा को सबसे पहली बार जर्मन सुपरमॉडल कलाउडिया शिफरी ने पहना था। इस ब्रा में 100 कैरेट से ज्यादा हीरे और दूसरे रत्न लगाए थे जिसे बनाने में 10 लॉख डॉलर खर्च हुए थे। 1997 में टायरा बैंक्स, 1998 में डेनिएल पेस्टोवा और 1999 में हेइडी क्लम ने फैंटेसी ब्रा पहना था।
2000 में ब्रिटिश मॉडल गिसेल बुंडचेन ने रेड हॉट फैंटेसी ब्रा पहनी थी जिसकी कीमत 1.5 करोड़ डॉलर थी। 2005 में भी उन्होंने फैंटेसी ब्रा पहनी थी। 2001 में पहली बार विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो को टेलीविजन पर पेश किया गया।
2019 से 2023 के बीच नहीं हुआ कोई फैशन शो
विवादों के चलते 2019 से 2023 के बीच में विक्टोरिया सीक्रेट ने अपना फैशन शो आयोजित नहीं किया गया। 2018 तक शो की रेटिंग में भी काफी गिरावट आई थी। 2010 में इसके दर्शकों की संख्या 1 करोड़ से घटकर 30 लाख रह गई थी। इसके अलावा दो बड़े मुद्दे भी हुए थे जिसकी वजह से शो का आयोजन नहीं किया गया।
ट्रांसजेंडर मॉडल्स को शामिल नहीं करने पर विवाद
2019 में विक्टोरिया सीक्रेट की पेरेंट कंपनी एल ब्रांड्स की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एडवर्ड रजेक ने एक इंटरव्यू में कहा कि 42 मिनट के इस एंटरटेनमेंट प्रोग्राम में ट्रांसजेंडर को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में रजेक ने कहा कि कंपनी कुछ ट्रांसजेंडर को लेने के बारे में सोच रही है लेकिन उन्हें आखिरी में नहीं चुना गया। 2019 में रजेक को कंपनी से इस्तीफा देना पड़ा। इस विवाद के बाद कंपनी ने अपना फैशन शो रद्द कर दिया।
कंपनी का एपस्टीन से संबंध होने का दावा
एल ब्रांड्स के सीईओ लेस वेक्सनर पर आरोप लगा था कि 1980 के दशक से ही जेफरी एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती थी। 2019 में एपस्टीन की मौत हो गई। सितंबर 2019 में लेस ने अपने बचाव में कहा था कि हम सभी को कभी न कभी दोस्तों से धोखा मिलता है। मुझे इस बात पर शर्म आती है कि इतना भ्रष्ट इंसान मेरे इतना करीब था। एल ब्रांड्स ने कहा कि कंपनी ने एक दशक पहले ही एपस्टीन से अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे। 2021 में लेस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
महिलाओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा
2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने एल ब्रांड्स की कई मॉडलों और स्टाफ सदस्यों के इंटरव्यू पर आधारित एक रिपोर्ट प्रकाशित की। इसमें खुलासा हुआ कि कंपनी में महिलाओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। 2024 में विक्टोरिया फैशन शो ने वापसी की। इस शो में कई मॉडल्स ने हिस्सा लिया लेकिन 2024 और 2025 में फैंटेसी ब्रा का कलेक्शन देखने को नहीं मिला।
