एक समय था जब लोग दोपहर या शाम के समय में टीवी चैनल पर अपने फेवरेट शोज देखते थे लेकिन आज चीजें बदल गई हैं। अब लोग टेलीविजन की जगह फोन पर शोज देख रहे हैं। ओटीटी के आने के बाद टीवी शोज की स्क्रीन टाइमिंग कम हो गई है।
एकता कपूर ने पिछले साल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को शुरू किया था। एक साल के अंदर मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 अक्टूबर को यह शो बंद हो जाएगा। क्योंकि 2' से पहले कई ऐसे हिट शोज का सीक्वल आ चुका है जिसे मेकर्स को कुछ ही महीनों में बंद करना पड़ा था। इस लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', 'ससुराल सिमर का 2', 'मोलक्की 2', 'कसौटी जिंंदगी 2' का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'लड़के से चैट कर रही थी...', तेज प्रताप ने बताया क्यों टूटी शादी?
टीवी पर फ्लॉप रहे इन हिट शोज के सीक्वल
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
स्मृति ईरानी ने टीवी पर फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से कमबैक किया है। इस शो के मुख्य किरदारों को नहीं बदला गया था। मेकर्स ने पुराने किरदारों के साथ एक नई कहानी को शुरू किया था। शुरुआत में टीआरपी अच्छी थी लेकिन धीरे-धीरे व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली।
बालिका वधू 2
'बालिका वधू' कलर्स टीवी का सबसे बड़ा शो था। मेकर्स इस शो का सीजन 2 लेकर आए थे लेकिन दर्शक नई कास्ट के साथ खुद को कनेक्ट नहीं कर पाए। इस वजह से 6 महीनों के अंदर शो को बंद करना पड़ा था।
मोलक्की 2
अमर उपाध्याय और प्रिय महाजन का शो 'मोलक्की' लोगों को खूब पसंद आया था। मेकर्स 'मोलक्की 2' लेकर आए थे लेकिन कमजोर कहानी की वजह से शो को 2 महीने के अंदर ही बंद करना पड़ा था। शो के नए सीजन में विधि यादव और आशीष कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: 'गाना नहीं आता लेकिन शर्म तो आती है', अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
साथ निभाना साथिया 2
देवोलीना भट्टाचार्जी ने 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का रोल प्ले किया था। स्टार प्लस का यह बहुत बड़ा हिट शो था। मेकर्स इस शो का दूसरा सीजन लेकर आए थे। शो के दूसरे सीजन में देवोलीना ने कैमियो रोल प्ले किया था। बाद में इस शो को खराब टीआरपी के चलते बंद करना पड़ा था।
कवच 2
यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर शो था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस शो में मोना सिंह और विवेक दहिया लीड रोल में थे। मेकर्स इसका दूसरा सीजन भी लेकर आए जो दर्शकों को पसंद नहीं आया।
