रियलिटी शो 'लॉक अप 2' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो के पहले हफ्ते में सुनीता अहूजा बहुत ही बिंदास लग रही थीं लेकिन दूसरा हफ्ता उनके लिए बहुत इमोशनल रहा। वह शो से बाहर निकलना चाहती हैं। इस हफ्ते सुनीता असुरक्षित है। वह इस गेम को छोड़ना चाहती हैं।
सुनीता का सपोर्ट करने के लिए गोविंदा पहुंचे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में उनकी दमदार एंट्री बॉलीवुड के हीरो नंबर वन के तौर पर हुई। प्रोमो में शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख गोविंदा का खास अंदाज में स्वागत करते हैं।
यह भी पढ़ें: '10 साल खेल गई मेरे साथ', तलाक की बात पर गौरव ने आकांक्षा पर कसा तंज
पत्नी सुनीता को गोविंदा ने दिया जवाब
गोविंदा ने शो में आते ही कहा, 'यह वह लॉक अप है जो दिखाई देता है, जो दिखाई नहीं देता है वो कई लॉक अप है। मैं वही से आ रहा हूं।' इसके बाद फराह ने आगे कहा, 'तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी इसको मारो गोली?' इस पर गोविंदा ने जवाब देते हुए कहा, 'अरे मैं लेके आया हूं जेब में गोली। मैंने बोला सीने में मारना चाह रही थी, मार ले अब।' उनका मजाकिया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
सुनीता ने गोविंदा पर लगाया था धोखा देने का आरोप
'लॉक अप' के प्रीमियर पर सुनीता ने कहा था कि गोविंदा के कई अफेयर्स थे लेकिन मैंने सबकुछ प्यार के लिए सह लिया। उन्होंने गोविंदा संग हुए हदासे पर कहा था कि उसे खुद से घुटनों पर गोली लग गई? इस पर सुनीता ने कहा था, 'जब कोई तीसरा आता है तो अंखियों से गोली नहीं, घुटनों पे गोली मारी जाती है।' उस दौरान फराह ने कहा था कि लोगों का कहना था कि आपने गोली चलाई। इस पर सुनीता ने कहा था कि मैं सीधा सीने पर गोली मारती है, मेरा निशाना चुकता नहीं।
यह भी पढ़ें: धीरज धूपर से रियाज अली तक, 'लॉक अप 2' में सुस्त पड़े ये कंटेस्टेंट्स
गोविंदा ने सुनीता को दिया धोखा
गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। कपल के दो बच्चे टीना अहूजा और यशवर्धन अहूजा हैं। पिछले एक साल से सुनीता लगातार गोविंदा पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि शादी में उन्हें धोखा मिला है लेकिन अब वह अपने बच्चों के लिए जीना चाहती है। जब गोविंदा फिल्मों में काम करते थे तब उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा था। 1980 के दशक में उनकी और नीलम कोठारी की खास दोस्ती की खूब चर्चा हुई थी। अब उनका नाम मराठी ऐक्ट्रेस संग जुड़ा रहा है। हालांकि गोविंदा ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।
