नेटफ्लिक्स ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है। इस बार नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी की जोड़ी 'घूसखोर पंडत' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर सामने आ चुके है। दोनों ने साथ में 'स्पेशल 26' और 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म के नाम को लेकर विवाद हो रही है। 

 

फिल्म का नाम लोगों को पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जातिवाद कहा है। साथ ही  निर्माताओं पर आरोप लगाया कि इस फिल्म के जरिए किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाया गया है। लोग फिल्म का नाम बदलने या फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'इक्का' का टीजर रिलीज, कोर्ट रूम ड्रामा में सनी और अक्षय में होगी कांटे की टक्कर

घूसखोर पंडत के नाम को लेकर विवाद

टीजर के रिलीज होने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई और नेटफ्लिक्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एक यूजर ने लिखा, 'नेटफ्लिक्स इंडिया पंडितों, ब्रह्माणों के खिलाफ नफरत बर्दाशत नहीं किया जाएगा।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इस फिल्म का नाम बहुत ही आपत्तिजनक है। क्या किसी फिल्म का नाम घूसखोर दलित, घूसखोर मुस्लिम रखा जा सकता है। इस नाम को जल्द से जल्द बदलें।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इस नाम को जल्द से जल्द बदला जाए नहीं तो हम नेटफ्लिक्स का बायकॉट करेंगे।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'क्या ये लोग नाम लिखने से पहले सोचते नहीं है। क्या फिल्म की टीम के लोगों की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है।'

'घूसखोर पंडत' का टीजर देखें

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, हर करप्ट ऑफिसर को बदलने का मौका मिलता है। अब ऑफिसर अजय दीक्षित की बारी  है। फिल्म की कहानी भ्रष्ट ऑफिसर अजय दीक्षित के बारे में है। क्या सिस्टम में डूबा भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर खुद को बदल पाएगा। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। टीजर में मनोज बाजपेयी के हाव-भाव उनके किरदार की गहराई को दिखाता है।

 

यह भी पढ़ें: 'वध 2' से 'ओ रोमियो' तक, फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होंगी ये फिल्में

 

 

इस फिल्म में मनोज के साथ नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, श्रद्धा दास और किकू शारदा जैसे कलकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की हाल ही में वेब सीरीज 'फैमिली मैन 3' अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी।