पॉप स्टार माइकल जैक्सन पर फिल्म 'माइकल' बनी है। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके 'जैक्सन 5' में हिस्सेदारी से लेकर बैड टूर तक के सफर को दिखाया गया है। माइकस जैक्सन के किरदार को उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है। क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म में उनकी जिंदगी को गहराई से नहीं दिखाया गया है। उनकी छवि को साफ दिखाया गया है।
इस फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिला है लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स इसकी तारीफ कर रहे हैं। इस लिस्ट में अनुपम खेर से लेकर फराह खान तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के घर पहुंचीं पॉप स्टार रिहाना, फूलों से हुआ स्वागत, वीडियो वायरल
अनुपम खेर ने 'माइकल' का किया बचाव
अनुपम खेर ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'माइकल एक जादू है। मैंने कल बायोपिक माइकल देखी जो माइकल जैक्सन पर बनी हुई है। कमाल की फिल्म है। मैं बताना चाहता हूं कि मुझे अंग्रेजी गाने इतने समझ नहीं आते है लेकिन माइकल के साथ भाषा रुकावट नहीं बनी, जैसे चार्ली चैपलिन सीधा दिल से बात करते थे और दिल सब कुछ समझता था। उसी तरह माइकल जैक्शन थे। उनकी तरह कोई नहीं हो सकता है।' उन्होंने जाफर जैक्सन के काम की भी खूब तारीफ की है।
फराह खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सभी देश के क्रिटिक्स बेवकूफ है। जाओ देखो माइकल और कोई अगले साल जाफर को ऑस्कर दे दो। यह फिल्म दर्शकों के लिए है। लव माइकल।'
यह भी पढ़ें: सलमान की 'तेरे नाम' छोड़ने का अमीषा को पछतावा, बताया क्यों नहीं की फिल्म?
माइकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 3. 60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दूसरे दिन फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 12. 36 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
