बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने ग्लोबल स्टार रिहाना के लिए घर पर लंच रखा। इस खास मौके पर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी का शानदार तरीके से स्वागत किया। 2 साल के बाद रिहाना भारत वापस लौटी हैं। उन्होंने ईशा अंबानी के साथ मिलकर अपना ब्रांड लॉन्च किया है। रिहाना को म्यूजिक और फैशन के लिए जाना जाता है। भारत आने के बाद उनके स्टाइल स्टेटमेंट की हर तरफ चर्चा हो रही है।
जब रिहाना इवेंट पर पहुंचीं तो उनके स्टाइल स्टेटमेंट पर हर किसी की निगाहें टिक गई। उनके लुक ही नहीं जूलरी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। रिहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान की 'तेरे नाम' छोड़ने का अमीषा को पछतावा, बताया क्यों नहीं की फिल्म?
रिहाना की जूलरी ने खींचा ध्यान
रिहाना इवेंट में येलो कलर के आउटफिट में नजर आई थी। उन्होंने अपने बालों को खोले रखा है और आउटफिट के साथ मैचिंग हील्स पहनी थीं। रिहाना के जूलरी को भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। उन्होंने डायमंड वाला हथफूल पहना था जो भारतीयों का पारंपरिक गहना है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
रिहाना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। वह एक फोटोग्राफर के साथ फोटो खिंचवाती है। उसके बाद बाकी फोटोग्राफर्स उनके पीछे पड़ जाते हैं और वह पीछे की तरफ से निकलने लगती है और बाकी लोगों को बॉडी गार्ड रोक लेते हैं।
यह भी पढ़ें: 'सचिन को बोलिए छक्का लगाए', होस्ट ने कैलाश खेर से की थी 2 लाइनें गाने की गुजारिश
2 साल पहले भारत आईं रिहाना
रिहाना इससे पहले मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंद अंबानी और राधिका मर्चेट की शादी में आई थी। उन्होंने इस शादी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया था। वह पेशे से अभिनेत्री और सिंगर हैं।
