अभिनेता मुकेश खन्ना को टीवी सीरियल 'शक्तिमान' से घर-घर में पहचान मिली थी। 90 के दशक के हर बच्चे ने इस शो को देखा है। 'शक्तिमान' पर फिल्म बनने वाली है। इस बात पर लंबे समय से चर्चा चल रही है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला।
रणवीर सिंह 'शक्तिमान' का किरदार निभाना चाहते थे लेकिन मुकेश खन्ना को वह सही नहीं लगे। उनके मुताबिक वह 'धुरंधर' जैसी फिल्म तो कर सकते हैं लेकिन शक्तिमान नहीं बन सकते हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के लिए नया किरदार ढूंढ लिया। उन्होंने कहा कि रणवीर पर तमराज किलविश को रोल बिल्कुल फिट बैठेगा।
यह भी पढ़ें: 'रामायण' के राम, सीता और लक्ष्मण तो बने स्टार, दशरथ से कैकेयी कहां गायब?
रणवीर को किलविश बनना चाहते हैं मुकेश खन्ना
जूम संग बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा, 'रणवीर सिंह कमाल के ऐक्टर हैं। उनके पास जबरदस्त एनर्जी हैं। वह धुरंधर, गली बॉय और खिलजी का रोल कर सकते हैं लेकिन शक्तिमान के लिए सिर्फ अच्छी ऐक्टिंग ही नहीं बल्कि चेहरा भी जरूरी है। रणवीर शक्तिमान नहीं तमराज किलविश का रोल कर सकते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'जैसे पृथ्वीराज चौहान में नकली विग और मेकअप करने का बावजूद अक्षय कुमार उस किरदार में फिट बैठे थे। उन्होंने बताया कि जब वह ऐतिहासिक किरदार निभाते थे तो तैयार होने में डेढ़ घंटे लगते थे और 7 इंच का भारी मुकुट पहनते थे।' आपको बता दें कि मुकेश खन्ना ने 'महाभारत' में भीष्म पितामाह का रोल प्ले किया था।
यह भी पढ़ें: हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में परिवार
कब तक आएगी शक्तिमान?
मुकेश खन्ना ने बताया कि मैं शक्तिमान की कास्टिंग खुद करना चाहता हूं। इस वजह से सोनी पिक्चर्स प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। इस वजह से मैं करोड़ों रुपये खो रहा हूं, क्योंकि मैं इस कास्ट को नहीं चाहता हूं। वे भी अड़े हुए हैं। उन्हें स्टार चाहिए। मुझे स्टार नहीं चाहिए। मुझे लगता है कि पहले से जो स्टार है वह कभी शक्तिमान नहीं बन सकता है। कौन शक्तिमान बनेगा? इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
