नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की खूब चर्चा हो रही है। मकेर्स ने हाल ही में बिहांड द सीन्स का वीडियो शेयर है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि फिल्म का संगीत कैसे तैयार हुआ। वीडियो में निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि हंस जिमर फिल्म का पूरा पिच डेक बिना ही रामायण से जुड़ने के लिए तैयार हो गए थे। इसमें रहमान ओर हंस साथ में काम कर रहे हैं जिसमें भारत और पश्चिम, दोनों जगहों के संगीतकार एक मिलकर एक सिंफनी तैयार कर रहे हैं।
फिल्म के संगीत के बारे में बात करते हुए हंस ने लिखा, 'हम एक ऐसे सफर की शुरुआत कर रहे हैं जो पहले कभी नहीं किया गया। हम हजारों साल पुराने उन देवी देवताओं और परंपराओं पर संगीत तैयार कर रहे हैं, जो भारत को हम पश्चिम लोगों के लिए इतना महत्वपूर्ण बनाती हैं।'
यह भी पढ़ें: 'रामायण' के ऐक्शन सीन्स की कैसे हुई शूटिंग? ऐक्शन डायरेक्टर ने बताया
हंस जिमर 'रामायण' के लिए कैसे तैयार हुए थे?
'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि हंस कैसे फिल्म का म्यूजिक कंपोज करने के लिए तैयार हुए थे? उन्होंने कहा, 'मैं हंस से न्यूयॉर्क में मिला था। मैंने पूरा पिच डेक तैयार किया। मैंने उन्हें 6 से 7 स्लाइड्स दिखाया था।' उन्होंने कहा कि नमित, बिल्कुल ठीक है। मुझे ये सब नहीं देखना है।
नमित ने आगे कहा कि किस तरह से भारत और पश्चिम के म्यूजिशियन इस प्रोजेक्ट पर साथ में काम करेंगे। रहमान ने हंस संग काम करने का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि यह आशीर्वाद है।
यह भी पढ़ें: 'फिर से अपलोड करो वीडियो', दिया मिर्जा मामले में हाई कोर्ट ने BMC को दिए निर्देश
ए.आर रहमान ने बताया जिमर संग काम करने का अनुभव
ए.आर रहमान ने कहा, 'वैसे तो मैं अकेले काम करना पसंद करता हूं क्योंकि मुझे अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा भावुक होने की आदत नहीं है। मैं तो बस यही कहूंगा तुम सब कुछ करो और मैं बस देखूंगा लेकिन इस मामले में उनका इस प्रोजेक्ट से जुड़ना एक बहुत बड़ी बात है क्योंकि इससे पूरी कहानी का नजरिया ही बदल जाता है। अगर न्यूजीलैंड या यूरोप में कोई हंस जिमर का नाम देखता है तो वह जरूर देखेगा। अगर उन्हें सिर्फ भारतीय नाम दिखे तो शायद उन्हें लगे कि यह भी कोई आम भारतीय फिल्म है लेकिन उनसे जुड़ने से लोग यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि उन्होंने इसमें क्या काम किया है। प्रोड्यूसर का यह एक बेहतरीन कदम है।'
