'बिग बॉस 20' का धमाकेदार आगाज हो गया है। शो के होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स का मजेदार अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने अपने हिट गानों पर एक डांस परफॉर्मेंस भी दी थी। इस शो के ऑनएयर होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस बार की थीम 'तथास्तु टू' है। इस वजह से कंटेस्टेंट्स को घर में दो लाइफलाइन मिलेगी।
शो में टीवी और सोशल मीडिया के फेमस चेहरे नजर आए। इस बार शो में बॉक्सर मैरी कॉम से लेकर 'पंचायत' फेम आशिफ खान तक शामिल हुए। आइए बिना देर किए इन कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: TV सीरियल में मेकअप से ही खुल जाता है राज कि कौन है हीरोइन और कौन है विलेन
'बिग बॉस 20' में शामिल हुए 17 कंटेस्टेंट
कनिका मान
कनिका मान टीवी की पॉपुलर ऐक्ट्रेस हैं। साल 2016 से वह इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'बढ़ो बहू' से की थी। उनके काम को पहचान टीवी शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से मिली। 2022 में वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आई थीं। उन्होंने 'रूहानियत' से ओटीटी पर डेब्यू किया। 'नागिन 7' में वह हाल ही में नजर आई थीं।
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेसे हैं। वह हाल ही में रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आई थीं। अब वह 'बिग बॉस 20' में शामिल हुईं। फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेहद ऐक्साइटेड है।
आसिफ खान
अभिनेता आसिफ खान ने वेब सीरीज 'पंचायत' में दामाद के रोल प्ले किया था। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। आसिफ ने वेब सीरीज 'पाताल लोक', 'पंचायत', 'जमतारा' जैसे शो से अपनी पहचान बनाई। वह कास्टिंग डायरेक्टर और थिएटर ऐक्टर भी हैं।
अर्शिफा खान
ब्यूटी और फैशन इन्फ्लुएंसर अर्शिफा खान भी सलमान खान के शो में शामिल हुई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 29.1 मिलियन फॉओअर्स हैं।
मैरी कॉम
बॉक्सर मैरी कॉम ने भी बिग बॉस 20 में हिस्सा लिया है। वह छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र महिला हैं और उन्होंने 2012 के ओलंपिक में भारत के लिए कास्ट पदक जीता था। उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानिक किया जा चुका है।
माही विज
टीवी अभिनेत्री माही विज ने हाल ही में सीरियल 'सहर होने को है' से कम बैक किया था। अब वह बिग बॉस में दिखाई देंगी। उन्हें इससे पहले भी कई बार यह शो ऑफर हो चुका है। माही ने कुछ महीनों पहले पति जय भानुशाली से तलाक लिया है।
ईशा रिखी
पंजाबी ऐक्ट्रेस और रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने भी शो में एंट्री ली है। कुछ दिनों पहले ही ईशा और बादशाह ने अपने तलाक का ऐलान किया था। दोनों की शादी को महज 5 महीने हुए थे। ईशा चाहती है कि इस शो के जरिए एक व्यक्ति के रूप में लोग उन्हें पहचानें।
कुशाल तंवर
कुशाल तंवर को लोग गुल्लू के नाम से जानते हैं। वह 'रोडीज', 'स्पिल्टिसविला 20' और 'मां है ना' के विनर रह चुक हैं। अब 'बिग बॉस' में उनकी गेम देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
यूंग डीएसए
पुणे के हिप हॉप आर्टिस्ट यूंग डीएसए भी शो का हिस्सा बने हैं। उनका असली नाम हर्ष विजय मचारे है। 2024 में उनका गाना 'Yeda Yung' खूब वायरल हुआ था। इस ट्रैक को लोगों ने खूब पसंद किया था।
उदिति सिंह
अभिनेत्री और मॉडल उदिति सिंह भी शो का हिस्सा बनी हैं। उनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। वह अभिनेता करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: BJP में मिला है बड़ा पद, अब सीरियल करेंगी या नहीं? स्मृति ईरानी ने दे दिया जवाब
तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp
तन्मय सिंह पॉपुलर ई -स्पोर्ट्स प्लेयर और कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। वह यूट्यूब का जाना माना नाम है।
अमन गांधी
अमन गांधी टीवी का जाना माना नाम है। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'नागिन 3' और 'भाग्य लक्ष्मी' जैसे सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
रिती तिवारी
मनोज तिवारी की बेटी रिती ने सलमान खान के शो में एंट्री ली है। वह अपने पिता की तरह सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है।
लव गिल
पंजाबी ऐक्ट्रेस लव गिल ने भी शो में एंट्री ली है। उन्हें पहला ब्रेत करण औजला के फैक्ट्स से मिला। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
रोहेद खान
ऑस्ट्रियाई ऐक्टर और मॉडल रोहेद खान भी सलमान के शो का हिस्सा हैं। उन्होंने 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सरजमीन', 'तेजस' जैसी फिल्मों में काम किया है।
काजी तौकीर
काजी तौकी ने सिंगिंग रियलिटी शो 'गुरुकुल' जीता है। अब उन्होंने सलमान खान के शो में एंट्री ली है।
