कलर्स टीवी पर 10 अक्टूबर से 'पति पत्नी और पंगा 2' शुरू होने वाला है। इस शो का पहला सीजन धमाकेदार रहा था। अब शो का दूसरा सीजन आने वाला है जिसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूखी मिलकर होस्ट करने वाले हैं। शो में शामिल होने वाले जोड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। शो पर इन जोड़ियों को साबित करना होगा कि यह पावर कपल क्यों है?
शो में इस बार वे सदस्य भी नजर आएंगे जिन्हें दर्शकों ने टीवी पर कभी नहीं देखा है। ये लोग कैमरा की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी, मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि, दीपिका सिंह के पति रोहित राज गोयल समेत अन्य लोग का नाम शामिल है। आइए इन लोगों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: फार्महाउस में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मिलेगा राजकीय सम्मान
लाइमलाइट से दूर रहते हैं ये लोग
कांची कौल
शब्बीर अहलूवालिया टीवी के जाने माने ऐक्टर हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं उनकी पत्नी कांची कौल भी टीवी अभिनेत्री रह चुकी हैं लेकिन उन्हें अपने पति की तरह फेम नहीं मिल पाया। शब्बीर और कांची अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। पहली बार दोनों किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
सुरभि तिवारी
मनोज तिवारी पहली बार अपनी पत्नी सुरभि के साथ किसी टीवी शो में नजर आएंगे। मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वह अभिनेता होने के अलावा सासंद भी हैं। मगर उनकी पत्नी सुरभि के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। यह पहली बार होगा जब दर्शक सुरभि तिवारी से मिलेंगे। इसी के साथ दोनों को साथ में खेलते देखना भी दर्शकों के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है।
नेहा स्वामी बिजलानी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने शादी से पहले 'काली एक पुनजन्म' में काम किया था। शादी के बाद नेहा ने ऐक्टिंग करियर से दूरी बना ली। वह परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। वह भले ही टीवी से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। नेहा अक्सर अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: 'एविल डेड', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता
रोहित राज गोयल
'दीया और बाती हम' फेम ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह पति रोहित राज गोयल के साथ 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आएंगी। रोहित प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'दीया और बाती हम' शो डायरेक्ट किया था। इस शो की शूटिंग के दौरान दीपिका और रोहित को प्यार हुआ था और दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक प्रोमो भी सामने आया था जिसमें दीपिका तेजी से जल्दी जल्दी बोलते हुए नजर आ रही हैं और रोहित को जवाब तक नहीं देने दे रही हैं।
इसके अलावा शो में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी, राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी भी नजर आने वाली हैं। इन तीनों जोड़ियों की अपनी फैन फॉलोइंग हैं। ये सभी लोग टीवी के पॉपुलर चेहरे हैं।
