भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से वह कई बार विवादों में भी रह चुके हैं लेकिन इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे। इवेंट से उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में वह मजाक-मस्ती में शो की एंकर को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इवेंट में पवन सिंह एंकर से पूछते हैं, क्या आप शादी हो गई है। एंकर ने जवाब दिया कि जी अभी तो नहीं हुई है लड़का ढूंढ रहे हैं, सुंदर, सुशील और टिकाऊ, संस्कारी और कमाऊ भी हो। अगर आपकी नजर में कोई हो तो बताओ।
यह भी पढ़ें: 'ओए चुना लगा दिया', 'धुरंधर 2' के टीजर पर जमकर बने मीम्स, दर्शक हुए निराश
पवन सिंह ने शादी के लिए किसे प्रपोज किया?
पवन सिंह ने कहा, 'कोई और क्या बताना है? आप सामने देख लीजिए, चुन लीजिए। इसमें क्या है, क्या नहीं है। किस चीज की कमी है? यह भी बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं ही। वह आगे कहते हैं कि सुंदर नहीं हूं, संस्कार हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि टिकाऊ हूं लेकिन फैशन के जमाने में गारंटी नहीं है भइया। सिर्फ वारंटी पर इतना जरूर बोलूंगा कि यह लड़का टिकाऊ है। अब सामने वाला न टिके उसकी बात ही अलग है। मैं टिकाऊ हूं, टिकाऊ था और टिकाऊ रहूंगा। एंकर कहती हैं, 'आजकल के लड़के शाम को हाय कहते हैं और सुबह बाय।' पवन सिंह ने जवाब देते हुए कहा,
आजकल की लड़कियां भी ऐसे ही करती हैं। दो बाबू को आई लव यू कहती हैं। लोगों में कमी ढूंढ़ेंगे तो दोनों तरफ से मिलेगी।'
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर: द रिवेंज' का धुआंधार टीजर रिलीज, कैसे हमजा बना ल्यारी का रहमान डकैत?
पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा
पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा जोर शोर से चल रही है। हालांकि पावर स्टार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह ने महिमा सिंह से तीसरी शादी कर ली है। दोनों को साथ में पहली बार पवन के जन्मदिन पर देखा गया था। बर्थडे पार्टी में महिमा सिंह ने मांग में सिंदूर भरा हुआ था।
उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो पवन सिंह का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का केस चल रहा है। ज्योति अपने पति के साथ रहना चाहते हैं लेकिन पवन की तरफ से रिश्ता खत्म हो गया है।
