गीतकार, कवि और स्क्रिप्टराइटर प्रसून जोशी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने लिखे हैं। उनके गानों में सुकून होता है। उन्होंने 'रंग दे बस्ती', 'फना', 'तारे जमीन पर', 'गजनी', 'दिल्ली 6' समेत कई फिल्मों के गाने लिखे हैं। आज हम उनके करियर के सबसे मुश्किल गाने 'अर्जियां' की बात कर रहे हैं।
'अर्जियां' के लिरिक्स दिल को सुकून देने वाले हैं। यह गाना साल 2009 में आया था। 17 साल बाद भी दर्शकों को यह गाना बहुत पंसद है। इस गाने की एक लाइन लिखने में प्रसून जोशी को एक साल लग गया था। इसका खुलासा उन्होंने अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में किया।
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 20' का हिस्सा नहीं बन पाईं रिया अहीर, सलमान ने स्टेज से क्यों लौटाया?
'अर्जियां' प्रसून जोशी के करियर का सबसे मुश्किल गाना
अमिताभ ने प्रसून जोशी से पूछा कि आपके लिए सबसे कठिन गाना क्या था जिसके लिए आपको शब्द लिखने पड़े थे। इसका जवाब देते हुए प्रसून जोशी ने कहा, 'एक गीत है मरम्मत मुकदर की कर दो मौला। उसे मैंने सबसे आखिर में लिखा था क्योंकि एक साल तक मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं भक्ति में ऐसा नया क्या लिखूं।'
उन्होंने आगे बताया, 'मेरे सामने एक इमेज आई। बचपन में हम रामपुर में रहते थे। मैं स्कूल जाता था तो रास्ते में एक दरगाह पड़ती थी। वहां पर बहुत ही बूढ़ी महिला मुझे हर बार दिखाई देती थी। उनके माथे पर मुझे बहुत सी लकीरें दिखाई देती थी। मुझे वह लकीरें एक तरह की दरारें लगी जो कहती हैं मरम्मत कर दो। मैंने रहमान सर से कहा कि अर्जियां सारी मैं चेहरे पर लिखकर लाया हूं। तुम से क्या मांगू। तुम खुद ही समझ लो मौला।' प्रसून जोशी की बात को सुनकर अमिताभ भी हैरान रह गए थे।
यह भी पढ़ें: 'अलायंस' और 'लॉक अप 2' से फीका दिखा Bigg Boss 20, 16 में से 11 को नहीं जानते लोग
'दिल्ली 6' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी
'दिल्ली 6' के सभी गाने खूब पॉपुलर हुए थे। इस लिस्ट में 'मसकली', 'गेंदा फूल', 'अर्जियां', 'रहना तू' का नाम शामिल है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।
