देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने ग्लोबल और इंडियन प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने कंफर्म किया है कि वह हॉलीवुड की दिग्गज एंजेलिना जोली के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही हैं। इसके अलावा सात साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी के साथ इंडियन सिनेमा में वापस आ रही हैं। प्रियंका ने अपने करियर के इस नए फेज को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिखाई है।
प्रियंका चोपड़ा ने फॉर्च्यून इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि वे हॉलीवुड सुपरस्टार एंजेलिना जोली के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हालांकि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार रखा है और ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। अभी यह पक्का नहीं है कि यह कोई बड़ी फिल्म है कोई ब्रांड कैंपेन है। इस बातचीत में प्रियंका ने एंजेलिना के साथ पेनेलोप क्रूज़ और सलमा हायेक की भी जमकर तारीफ की और उन्हें अपना इंस्पिरेशन बताया।
यह भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' वाली संचिता उगले ने दे दी जान, पंखे से लटकती मिली लाश
वाराणसी में धमाकेदार वापसी
प्रियंका की इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी बेहद ग्रैंड होने वाली है। वे एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। यह फिल्म 1200 से 1400 करोड़ रुपये यानी करीब 135 से 150 मिलियन डॉलर के बजट के साथ बन रही है और भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। यह एक ग्लोबल एक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसे जॉर्जिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका और हैदराबाद जैसी कई खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है। प्रियंका ने इसे अपना सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म पर पिछले तीन साल से मेहनत कर रही हैं और यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'प्रणीत मोरे समाज के आतंकी', सुनील पाल ने कॉमेडियन को क्यों लताड़ा?
प्रियंका के अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स
वाराणसी और एंजेलिना जोली के साथ काम करने के अलावा प्रियंका के पास पाइपलाइन में और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह ऑरलैंडो ब्लूम के साथ एक पीपीपी को-प्रोडक्शन फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह मीरा नायर की जीवनी पर बेस्ड ड्रामा फिल्म अमरी में भी काम कर रही हैं। साथ ही वह निकोलस स्टोलर की फिल्म जजमेंट डे में भी दिखेंगी, जिसमें विल फेरेल, जैक एफ्रॉन और रेजिना हॉल जैसे बड़े स्टार्स उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।


