logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नींद पर होगा रिसर्च, IIT मद्रास में खुलेगा स्लीप स्टडी सेंटर-ऑटिज्म लैब

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT मद्रास में अब नींद से जुड़ी समस्याओं और ऑटिज्म पर रिसर्च होगी। इसके लिए संस्थान में स्लीप स्टडी सेंटर और ऑटिज्म लैब शुरू किया गया है। पढ़ें रिपोर्ट

IIT Madras, Sleep Study Centre, Autism Research, IIT मद्रास

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT मद्रास में अब नींद से जुड़ी समस्याओं और ऑटिज्म पर रिसर्च होगी। इसके लिए संस्थान में स्लीप स्टडी सेंटर और ऑटिज्म लैब शुरू किया गया है। 22 नवंबर 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इन सुविधाओं के साथ ई-कार्ट एंबुलेंस सेवा की भी शुरुआत की। यानी अब नींद की समस्या क्यों होती है और ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए कौन-सी थेरेपी कितनी कारगर है, इन सवालों का और बेहतर जवाब मिल सकेगा। 

 

संस्थान में शुरू की गई स्लीप स्टडी सेंटर में नींद की निगरानी करने वाले सस्ते सेंसर और थेरेपी के दौरान दबाव मापने वाले खास दस्ताने भी बनाने की योजना है। दूसरी ओर ऑटिज्म लैब के लिए खास बात यह है कि यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर में 800 से ज्यादा बच्चों को दी गई एक खास थेरेपी का वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: राजा वड़िंग ने पार्टी से निकाला चन्नी साथ खड़े हुए, अब जलालपुर की हुई घर वापसी

ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों पर होगी रिसर्च

IIT मद्रास में शुरू हुई ऑटिज्म लैब में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से प्रभावित बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाली वर्मम थेरेपी पर स्टडी की जाएगी। इसमें  AIIMS जोधपुर की टीम भी मदद करेगी। AIIMS जोधपुर के पास 800 से ज्यादा बच्चों को यह थेरेपी देने का अनुभव है। अब रिसर्च के जरिए यह समझने की कोशिश होगी कि इस थेरेपी का बच्चों पर क्या असर पड़ता है और यह कितनी कारगर है।

थेरेपी के लिए खास दस्ताने बनाने की योजना

वहीं, रिसर्च के तहत IIT मद्रास ऐसे खास दस्ताने बनाने की तैयारी कर रहा है, जो थेरेपी के दौरान हाथों से पड़ने वाले दबाव को माप सकेंगे। इससे डॉक्टरों को पता चलेगा कि थेरेपी देते समय कितना दबाव पड़ रहा है। इसके अलावा बच्चों के जीन और शरीर में होने वाले बदलावों का भी अध्ययन करने की योजना है। इस रिसर्च के लिए जरूरी मंजूरी ली जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: साफ-सफाई रखने के बावजूद क्यों हो जाता है UTI? डॉक्टर से समझें

कैंपस में इलेक्ट्रिक एंबुलेंस 

बताते चलें कि IIT मद्रास ने इन दोनों सुविधाओं के साथ इलेक्ट्रिक एंबुलेंस सेवा भी शुरू की है। इसका इस्तेमाल कैंपस में बीमार या घायल लोगों को जल्दी मेडिकल मदद देने और अस्पताल पहुंचाने के लिए होगा। इससे बुजुर्गों और चलने-फिरने में परेशानी वाले लोगों को भी मदद मिलेगी। 

Related Topic:#Health#sleep

और पढ़ें