'3 इंडिट्स' हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। 16 साल के बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट आमिर खान ने की थी।
'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म की कहानी को नए तरीके से दिखाया जाएगा। फिल्म का सीक्वेंस वही से शुरू होगा जहां पर रैंचो, फरहान और राजू की कहानी खत्म हुई थी।
यह भी पढ़ें: SRK ने माफ किया मराठी फिल्म का लाखों का बिल, Deool Band 2 अब कमा रही है करोड़ों
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर राजकुमार ने दिया हिंट
राजकुमार हिरानी ने कहा, '3 इडियट्स के आखिरी में दिखाया जाता है कि रैंचो लद्दाख में सेंटल हो गया, फरहान सेक्सफुल वाइडलाइफ फोटोग्राफर और राजू अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सेटल हो गया है। अब फिल्म का सीक्वल कॉलेज के दिनों के बाद दिखाया जाएगा। अभी फिल्म का स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अभी उसमें बहुत काम बचा हुआ है। अब उनकी शादी हो गई और उनके बच्चे हो गए हैं। उन्हें अपनी जिंदगी की परेशानियों से घिरा दिखाया जाएगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म के पहले भाग में एजुकेशन सिस्टम के बारे में दिखाया गया था। अब उनकी जिंदगी को 15 से 20 साल आगे दिखाया जाएगा। इस बार दर्शकों को फिल्म में एक बड़ा और प्रभावशाली मैसेज मिलेगा।'
यह भी पढ़ें: गदर से कम नहीं है सनी की 'बंटवारा 1947', टीजर देख लोगों ने की जमकर तारीफ
आमिर खान ने कंफर्म किया था सीक्वल
आमिर खान ने खुद इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा की थी। इस फिल्म में उन्होंने फुंसुक वांगडू का किरदार निभाया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम चल रहा है। मैंने फिल्म की नेरेशन सुनी है। अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर बहुत काम बचा है लेकिन कहानी अच्छी है। फिल्म की बेसलाइन सेम है। मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। अभिजात और राजू ने फिल्म की स्क्रिप्टिंग बहुत अच्छी की है। मैं इंतजार कर रहा हूं कि दोबारा से फुंसुक वांगडू बन रहा हूं।


