20 जुलाई को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद चलो' विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज की थी। इस प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद सेलेब्स का पुलिस की कार्रवाई पर गुस्सा फूटा। शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरैशी, नंदिता दास समेत अन्य कलाकारों ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आवाज उठाई है। हाल ही में अभिनेत्री राखी सावंत ने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

 

राखी सावंत वीडियो में रोते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है। राखी ने अपने वीडियो में कहा, 'मोदी जी आपको क्या हो गया है? मोदी जी आपको क्या हो गया है? क्यों कुर्सी के लिए ये सब कर रहे हो? आप बच्चों पर लाठी चार्ज कर रहे हो। थोड़ी भी दया नहीं है। कुर्सी को लेकर क्या करोगे, मोदी जी क्या कर रहे हो? हर किसी को शर्म आनी चाहिए। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। आपको शर्म आनी चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: ऐक्शन से भरपूर है 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर, कब रिलीज होगी फिल्म?

राखी ने प्रधानमंत्री मोदी से किया सवाल

राखी ने आगे कहा, 'बच्चों को कोई इस तरह से मारता है। छोटी बच्चियों को कोई ऐसे मारता है। ये आपकी पुलिस है। ये दिल्ली पुलिस है। ये अंग्रेज है। ये अंग्रेजों का जमाना फिर से दोहार रहे हो।' राखी इस घटना के बाद से बेहद नाराज है। वह अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में बयान देती हैं। राखी से पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने पुलिस की कार्रवाई पर अपनी नारजगी जताई है।

 

 

 सेलेब्स ने जताई पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी

अनुराग कश्यप ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए अपने गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'वर्दी पहनने के लिए आत्मा का, आत्मीयता का सबका सौदा करना पड़ता है। मालूम नहीं था। क्या इस देश में कोई पुलिसवाला है जो खड़ा होकर बोल सके। मैं इस देश का पालन नहीं करूंगा क्योंकि यह गलत है?'

 

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हिट, टीवी स्टार्स क्यों हुए फ्लॉप?

 

हुमा कुरैशी ने लिखा, 'आज की तस्वीरें मेरे जहन में लंबे समय तक रहेंगी। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर इतनी बेरहमी  और लाठियों का इस्तेमाल होते देख मुझे दुख हुआ। इसे निश्चित रूप से ज्यादा सब्र, लोगों की बात सुनने और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता था।'