बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
पहली बार ये सभी सितारे एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई थ्रिलर ऐक्शन मूवी है। आइए जानते हैं दर्शकों को धुरंधर का ट्रेलर कैसा लगा?
यह भी पढ़ें- BB 19 में गौरव-आकांक्षा के मिलने पर शोर क्यों मचा? वीडियो में पता चल जाएगा
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'धुरंधर' का ट्रेलर
ट्रेलर में सभी कलाकार एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के साथ होती है जो फिल्म में आईएसआई के मेजर इकबाल बने हैं जिसका एक ही मकसद है भारत से बदला लेना। आर माधवन भारतीय इंटिलेजेंस अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं। इस तरह अक्षय खन्ना और संजय दत्त और रणवीर सिंह का परिचय दिया जाता है। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन नजर आ रही हैं। सारा अर्जुन और रणवीर के बीच में रोमांटिक एंगल दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दर्शकों को कैसा लगा फिल्म का ट्रेलर
यह भी पढ़ें- ओडिया सिंगर हुमाने सागर की मौत कैसे हुई? AIIMS भुवनेश्वर ने बताई वजह
'धुरंधर' से रणवीर सिंह करेंगे धमाकेदार कमबैक
इस फिल्म के जरिए रणवीर सिंह धमाकेदार कमबैक कर सकते हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के अलावा उनकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप हुई है। इस लिस्ट में '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' का नाम शामिल है। रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' भी कुछ खास काम नहीं कर पाई थी। सिंघम अगेन एक मल्टी स्टार मूवी थी जिसने ठीक-ठाक कमाई की थी।
